Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

देश व प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं की योग्यता को सम्मान मिला: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर

Updated on Monday, December 23, 2024 19:27 PM IST

चंडीगढ़ | केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री  कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने हमेशा से ही रोजगार सृजन, नवाचार और टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने और अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को लाभ देने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी व स्पष्ट भर्ती प्रक्रिया होने की वजह से युवाओं की योग्यता का सम्मान हुआ है।

कृष्णपाल गुर्जर सोमवार को सोनीपत जिला में सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र बहालगढ़ में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की देश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने की संकल्प सिद्धि की दिशा में आयोजित रोजगार मेले के 14वें संस्करण में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

सीआरपीएफ कैंप में आयोजित रोजगार मेला में केंद्रीय राज्यमंत्री ने 119 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में 114 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज आप सभी ने यह महसूस किया है कि भर्ती प्रक्रिया में बदलाव हुआ है। केंद्रीय सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर,पारदर्शी व समयबद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला में आज पूरे देश में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने 45 स्थानों पर एक साथ 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। ऐसे में यह रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि यह रोजगार मेला भविष्य में रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि नवनियुक्त उम्मीदवारों को आईजीओटी 'कर्मयोगी पोर्टल' पर एक आनलाईन माड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है। इस पोर्टल में 1588 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं जो भर्ती किए गए युवाओं को उनकी भूमिकाओं को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करेंगे और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करेंगे।

नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि आज जिन उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं वे अपने रचनात्मक विचारों व दक्षताओं के माध्यम से अन्य बातों के साथ-साथ देश के औद्योगिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास को मजबूत करने के कार्य में योगदान देंगे। इससे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर सीआरपीएफ समूह केंद्र खेवड़ा के पुलिस उप महानिरीक्षक कोमल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X