Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंद्री में धन्यवाद कार्यक्रम में की शिरकत

Updated on Monday, December 23, 2024 19:27 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने सोमवार को जिला करनाल के इंद्री विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार की नीतियों पर विश्वास जताकर हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर जन विरोधी ताकतों को हराने का काम किया है। जनता ने उन ताकतों को करारा जवाब देने का काम किया है जो संविधान को खतरा बताकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही थी। कांग्रेस बोलती थी कि संविधान को खतरा है, जबकि सच्चाई यह है कि संविधान को कोई खतरा नहीं है, खतरा तो कांग्रेस को है। देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता चुनावों के दौरान बोलते थे कि 50 वोट हमें दे दीजिए एक नौकरी देने का काम करेंगे, लेकिन प्रदेश की जनता ने ऐसी सोच को हराने का काम किया है। जनता ने चुनावों से पहले ही नौकरियों में बंदरबांट करने की घोषणा करने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार बनाकर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने, अंत्योदय दर्शन के अनुरूप सबसे पहले सबसे गरीब के उत्थान की नीति, सबका साथ- सबका विकास तथा हरियाणा एक -हरियाणवी एक की भावना से जनकल्याण की नीतियों को जीताने का काम किया है।

संविधान को खतरे में बताने वाली कांग्रेस आज खुद खतरे में है, देश की जनता ने कांग्रेस को नकारा - नायब सिंह सैनी

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिना पर्ची-बिना खर्ची के हरियाणा के लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिछले 10 वर्षों में हमने हरियाणा के विकास के लिए काम किया है, तीसरे कार्यकाल में भी हमारी सरकार तीन गुना अधिक गति से विकास कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यह रैली इंद्री के विकास को एक नई गति, नई दिशा देने का काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों के दौरान कांग्रेस और कांग्रेस के सहयोगी दलों के पास बोलने के लिए कुछ नहीं था। 55 सालों में कांग्रेस ने गरीबों के बारे में विचार नहीं किया, वे सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा देते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में जो कहा, उसे तो धरातल पर उतारा ही और जो नहीं भी कहा, उसको भी धरातल पर उतारने का काम किया है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्ष के शासन में इंद्री में मात्र 391 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए, जबकि भाजपा सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में इंद्री में 1300 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। पहले पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, गरीब व्यक्ति सुविधाओं से वंचित रह जाता था। परंतु हरियाणा प्रदेश की जनता ने ऐसी भ्रष्टाचारी पार्टी, जो क्षेत्रवाद को जन्म देती थी और परिवारवाद को बढ़ावा देती थी, ऐसी सरकार को बाहर करने का काम किया है। कांग्रेस के लोग कह रहे हैं ईवीएम खराब हो गई, लेकिन वास्तविकता तो यह है कि ईवीएम खराब नहीं कांग्रेस की नीतियां खराब थी और उन नीतियों के कारण ही जनता ने कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में चाहे हरियाणा प्रदेश या देश के अंदर रोड कनेक्टिविटी, रेलवे कनेक्टिविटी या एयर कनेक्टिविटी की बात हो, एम्स बनाने की बात हो, कॉलेज और मेडिकल कॉलेज बनाने की बात हो, भाजपा सरकार ने तेज गति से इस देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान -चिरायु योजना के तहत हरियाणा प्रदेश के 16 लाख परिवारों के इलाज पर 2139 करोड़ रुपये की राशि सरकार ने खर्च की है। हमारी सरकार हर घर गृहिणी योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा रही है। जिससे 13 लाख परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है और अब तक 1,45,773 महिलाओं को  लखपति दीदी बनाया जा चुका है। पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने हर घर नल से स्वच्छ जल पहुँचाया है और गांवों को 24 घंटे बिजली प्रदान कर रही है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस कार्यकाल में हमारी सरकार 5 लाख मकान बना कर गरीबों को देने का काम करेगी। इसके अलावा, राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रदेश में एक लाख परिवारों को 100- 100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे, इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है।

इस अवसर पर विधायक  राम कुमार कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने इंद्री हल्कावासियों के लिए आज 11 करोड़ रुपये की लागत की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।  राम कुमार कश्यप ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों का मांग पत्र भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X