Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भटिंडा फिल्म फेस्टिवल 2024 में द लास्ट विश फ़िल्म को मिला बेस्ट क्रिटिक अवार्ड

Updated on Tuesday, December 24, 2024 10:10 AM IST

पंचकूला । समाज को समर्पित द लास्ट विश फिल्म को बेस्ट क्रिटिक अवार्ड से सम्मानित किया  गया।  एमएस एशियन एंटरटेनमेंट  प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म में बुजुर्ग दंपति के दर्द को दर्शाया गया है जो कि समाज कुरीति पर एक गहरी चोट है। भटिंडा फिल्म फेस्टिवल 2024  फेस्टिवल में  पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह बतौर मुख्य अतिथि एवं विधायक जसगीर सिंह, पंजाबी सिनेमा के दिग्गज कलाकार सरदार सोही और रुपिंदर रूपी बतौर विशेष अतिथि उपस्थित हुए। यह फिल्म फेस्टिवल शार्ट फिल्म और फीचर फिल्म कैटेगरी में बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। शार्ट फिल्म से लेकर फीचर फिल्म तक कुल 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। फेस्टिवल में बॉलीवुड फिल्म द लास्ट विश को बेस्ट क्रिटिक का अवार्ड मिला। इस फिल्म के डायरेक्टर मयंक शर्मा और संजलि सूरी को यह पुरस्कार पंजाबी सिनेमा के अभिनेता सरदार सोही और विधायक जसगीर सिंह ने दिया।

फिल्म के डायरेक्टर मयंक शर्मा और संजलि सूरी का कहना है कि यह एक सामाजिक फिल्म है, जिसमें आज के समाज का आईना दिखाया गया है। बदलते वक्त के साथ कैसे परिवार के बच्चों और बड़ों के बीच दूरियां आ जाती हैं, यह फिल्म इस बदलाव को बहुत खूबसूरती से दर्शाती है। यह फिल्म समाज में बच्चों और उनके माता-पिता के बीच एक खास उम्र के पड़ाव पर आने वाले बदलाव को बयां करती है।

द लास्ट विश फिल्म चंडीगढ़ के करतार आश्रय ट्रस्ट के ओल्ड एज होम में शूट की गई । फिल्म के मुख्य कलाकारों में गिरीश थापर, सुशांत पुजारी, नवीन कुमार, संजलि सूरी,मिहिरांश (चाइल्ड आर्टिस्ट और श्रुति गुप्ता शामिल थे, जिन्होंने अपने किरदारों को बखूबी निभाया। फिल्म एमएस एशियन एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन बैनर पर बनी है, जिसके निर्माता अश्वनी तनेजा हैं, जबकि को-प्रोड्यूसर मयंक शर्मा और संजलि सूरी हैं। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी ।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X