भावना अरोड़ा की बहुप्रतीक्षित पुस्तक 'नगरोटा अंडर सीज', जो भारतीय सेना की वीरता और बलिदान का एक शक्तिशाली गाथा है, को पेंगुइन ने रविवार को प्रेस क्लब चंडीगढ़ में रिलीज किया।इस अवसर पर मेजर जनरल नीरज बाली एसएम,लेफ्टिनेंट जनरल एके शर्मा, यूवाईएसएम, वाईएसएम, एसएम, लेफ्टिनेंट जनरल दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम एंड बार, एडीसी और मीनू शेखावत उपस्थित थे।