चंडीगढ़ | 72 घंटे का समय सीमा पूरे होने पर 2 दिसम्बर सोमवार को पंजाब की जनता करेगी शहीद ए आजम भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 6 माह से लगी भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण, यह निर्णय आज पंजाब भाजपा की चंडीगढ़ में हुई बैठक में लिया गया ।
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, फतेह जंग बाजवा व सुभाष शर्मा, प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, जिला मोहाली के अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने सामूहिक रूप से प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहाली में शहीद ए आजम भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 6 माह से लगी भगत सिंह की प्रतिमा को कपड़े में लपेटा हुआ है और प्रदेश सरकार के पास इतना समय नहीं है कि वह प्रतिमा का लोकार्पण कर सके ।
शहीद ए आजम की पगड़ी जैसी पगड़ी बांध कर पंजाब की जनता को मूर्ख बनाने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान इतने असंवेदनशील है कि उनकी प्रतिमा का अनावरण ही नहीं कर रहे । मान सरकार अपने नेता अरविंद केजरीवाल को खुश करने की बजाय तुरंत इस प्रतिमा का अनावरण करे।
गोरबतलब है कि 28 नबम्बर कोपत्रकर वार्ता भाजपा पंजाब ने पंजाब सरकार को भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए 72 घंटे का समय दिया था जो की रविवार शाम को पूरा हो जाएगा ।