Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ ने पंजाब की 2298 एकड़ जमीन पर डाला डाका, बापिस ले पंजाब सरकार

Updated on Tuesday, November 26, 2024 19:58 PM IST

चंडीगढ़  | केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने पंजाब राज्य की 2298 एकड़ जमीन अवैध रूप से हड़प ली है और अब इस पर पंजाब सरकार का शासन नहीं चलता है, पंजाब सरकार को इसे तुरंत वापस ले, यह मांग है नयागांव घर बचाओ मंच के चेयरमैन व पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत जोशी ने की जो की आज चंडीगढ़ में नयागांव भाजपा के अध्यक्ष जोगिंदर पाल गुज्जर, नयागांव म्यूनिसपल काउन्सल के अध्यक्ष गुरध्यान सिंह, भाजपा पार्षद सुरिंदर बब्बल, प्रमोद कुमार, विनोद बंदोलिया, संजु कांसल और हरनेश नट्टू, समाज सेवी व जिला सचिव भाजपा मोहाली भूपिंदर भूपपी, पूर्व पार्षद दीप ढिल्लों, समाज सेवी अतुल अरोड़ा, महासचिव एससी मोर्चा नयागाँव जॉनी, मजदूर सेना के महामंत्री मदन मण्डल, मिथलानचल छठ पूजा के अध्यक्ष ज्ञान भण्डारी व महासचिव कामेश्वर साह के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे ।

मुझे इस चौंकाने वाले तथ्य के बारे में तब पता चला जब मैंने सुखना वन्य जीव अभ्यारण्य के लिए पंजाब सरकार द्वारा प्रस्तावित 3 किलोमीटर के बजाय 100 मीटर के इको सेंसिटिव जोन के लिए आंदोलन शुरू किया, जोशी ने कहा ।

पंजाब सरकार सुखना ई.ऍस.ज़ेड. की घोषणा कर, चंडीगढ़ द्वारा   पंजाब की हड़पी 2298 एकड़ जमीन को जायज़ ठहरा रही

विस्तृत जानकारी देते हुए जोशी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश ने पंजाब के जिला मोहाली के अंतर्गत काँसल गाँव की 2298 एकड़ ज़मीन को गैर कानूनी तरीके फॉरेस्ट घोषित करने के उपरांत साथ ही साथ उसे गैर कानूनी तरीके सुखना वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी घोषित कर पंजाब की 2298 एकड़ ज़मीन पर कब्जा कर लिया है, और पंजाब सरकार के अफसरों की नालायकी देखो पंजाब की जमीन पर अपना हक बापिस लेने की बजाय वे इस हड़पी जमीन के लिए सुखना ई.ऍस.ज़ेड. की घोषणा कर चंडीगढ़ के नाजायज कब्जे को मान्यता दे जायज ठहरा रहे हैं ।

चंडीगढ़ द्वारा पंजाब की जमीन के कब्जे के उपरांत अब काँसल गाँव पंजाब से कट कर एक टापू बन गया जो की चारों तरफ से चंडीगढ़ से घिरा हुआ है । एक तरफ तो पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार चंडीगढ़ द्वारा 10 एकड़ जमीन हरियाणा को नई विधानसभा निर्माण हेतु दिए जाने का विरोध कर रही है और दूसरी तरफ सुखना वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी के इको सेंसिटिव जोन (ईएसजड)  की घोषणा कर उस अपना अधिकार छोड़ रही है । इस एक फैसले से नयागांव, कांसल, करोरां और नाडा में लाखों निम्न-मध्यम वर्ग और  गरीब लोगों के घर तोड़े जाएंगे, जिन्होंने अपनी जीवन भर की बचत से छोटे छोटे घर बनाए हैं ।

पंजाब रिआर्गेनाईजेशन एक्ट 1966, इंडियन फॉरेस्ट ऐक्ट 1927, वाइल्ड लाइफ ऐक्ट 1972, डिलिमिटेशन एक्ट 1962 व लैंड एक्वीजीशन एक्ट 1894 सॉइल कान्सर्वैशन की धाराओं का उल्लंघन करते हुए चंडीगढ़ ने पंजाब की 2298 एकड़ जमीन अवैध रूप से हड़प ली है।

साधारण भाषा में समझे कि वाइल्ड लाइफ ऐक्ट 1972 के अनुसार वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी सिर्फ इंडियन फॉरेस्ट ऐक्ट 1927 के अनुसार घोषित फॉरेस्ट में ही की जा सकती है । इसी फॉरेस्ट ऐक्ट 1927 के अनुसार फॉरेस्ट उसी जमीन पर घोषित हो सकता है जिसकी मलकीयत सरकार के पास हो तो इस हिसाब से चंडीगढ़ पंजाब की 2298 एकड़ जमीन को फॉरेस्ट घोषित नहीं कर सकता क्यूँकी उसकी मलकीयत पंजाब के पास है । सबसे महत्वपूर्ण जमीन जिस कार्य हेतु एक्वायर  की जाती है उसी के लिए प्रयोग की जानी होती है तो यह जमीन तो सॉइल कान्सर्वैशन के लिए अधिग्रहित की गई थी तो इस पर फॉरेस्ट की घोषणा करना भी गेर कानूनी है ।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X