Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

मानव मंगल के प्रतिभाशाली सितारों ने रंगारंग प्रस्तुति में दिया संदेश, ज़िंदगी छोटी है, इसका भरपूर आनंद लें

Updated on Tuesday, December 03, 2024 18:53 PM IST

चंडीगढ़। मानव मंगल हाई स्कूल, सेक्टर-21 के तीसरी से पांचवीं कक्षा के स्टूडेंट्स के वार्षिक सांस्कृतिक स्टेज शो ‘इक्लैट जूनियर्स 24’ में छात्रों ने प्रतिभा की छाप छोड़ी। उन्होंने मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देकर अपनी  मनमोहक अदाओं से सबका दिल जीत लिया। अपने बच्चों को मंच पर परफार्म करता देख उनके पेरेंट्स बहुत खुश थे तथा सभागार में अपनी सीट पर बैठकर उन्होंने मंच पर उनकी हर एक अदा को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के सभागार में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स की हर प्रस्तुति पसंद की गई तथा दर्शकों ने तालियां बजाकर उनकी खूब सराहना भी की।

समारोह की शुरुआत स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट की प्रस्तुति से हुई जिसमें साल भर की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। छात्रों ने कार्यक्रम की शुरुआत एक प्रार्थना के साथ की, जिसमें उन्होंने ईश्वर से मार्गदर्शन और शक्ति की मांग की। इस आकर्षक प्रस्तुति 'अरदास' के माध्यम से उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद दिया। इसके बाद मानव मंगल के प्रतिभाशाली सितारों ने एक रंगारंग प्रस्तुति ‘लिव लाइफ’ में यह संदेश दिया कि हम पछतावे से भरी ज़िंदगी न जिएँ। ज़िंदगी बहुत छोटी है इसलिए इसका भरपूर आनंद लें। सकारात्मक और हमेशा आशावादी रहें। स्टूडेंट्स की ओर से योग करने का लाभ बताती प्रस्तुति सभी को पसंद आई।

स्कूल के वार्षिक सांस्कृतिक स्टेज शो ‘इक्लैट जूनियर्स 24’ में स्टूडेंट्स ने मनमोहक अदाओं से जीता दर्शकों का दिल

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक सुंदर नृत्य नाटिका ‘रामायण’ प्रस्तुत की। वहीं, समारोह में स्टूडेंट्स ने पिता के महत्व को बताती भावपूर्ण प्रस्तुति ‘माय सुपर हीरो माय डैड’ दी जिसमें उन्होंने नृत्य के माध्यम से अपने जीवन में पिता के महत्व के बारे में बताया। इसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इस प्रस्तुति में उन्होंने बताया कि भगवान ने हमें कई रूपों में प्यार भेजा है, उनमें से एक है हमारे पिता। एक पिता सिर्फ़ पेरेंट नहीं होता,वह शक्ति का स्तंभ, ज्ञान का खजाना और बिना शर्त प्यार का स्रोत होता है। उनकी उपस्थिति हमारे चरित्र को आकार देती है, उनका मार्गदर्शन हमारा मार्ग प्रशस्त करता है, और उनका बलिदान हमारे भविष्य की नींव रखता है। इसके बाद स्कूल के नन्हें डांसर्स ने ‘अतुल्य भारत’ पर जीवंत प्रस्तुति दी।

युवा मानवाइट्स ने ऊर्जावान और शक्ति से भरी प्रस्तुति 'द अनस्टॉपेबल्स' में यह बताया कि डांस की भाषा सांस्कृतिक बाधाओं को पार करती है और शब्दों के उपयोग के बिना एकता की भावना प्रदान करते हुए संचार का एक तरीका प्रदान करती है। समारोह का मुख्य आकर्षण स्टूडेंट्स द्वारा पेश ‘रंग पंजाब दे’ रहा जिसने पंजाब की संस्कृति से दर्शकों को रूबरू करवाया और उन्हें थिरकने पर मजबूर कर दिया। मानव मंगल हाई स्कूल के नन्हे गबरूओं और मुटियारों ने अपने जोरदार भांगड़ा मूव्स और जीवंत पंजाबी वेशभूषा, ऊर्जा और शान से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति के रस में डुबोती प्रस्तुति भी दी। इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने बताया कि हमें अपने देश को सफलता और विकास के सर्वोच्च शिखर पर ले जाना होगा। समारोह का समापन प्रशंसा प्रस्तुति और उसके बाद स्कूल गीत के साथ हुआ। मानव मंगल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डॉयरेक्टर संजय सरदाना ने कहा कि इस उम्र में मंच पर प्रस्तुति से बच्चों का डर दूर हो जाता है तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने इस प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट्स और फैकल्टी की कड़ी मेहनत की सराहना भी की।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X