Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

राज़मटाज़ में मानव मंगल के स्टूडेंट्स ने दी पिता के महत्व को बताती भावपूर्ण प्रस्तुति

Updated on Tuesday, November 26, 2024 17:56 PM IST

चंडीगढ़। रंग बिरंगी रोशनी के बीच मंच पर जहां छात्र-छात्राओं के कदम थिरक रहे थे, वहीं सभागार में कुर्सियों पर बैठे उनके पेरेंट्स और ग्रैंड पेरेंट्स तालियां बजाकर न सिर्फ उनका उत्साह बढ़ा रहे थे, बल्कि उनकी हर एक अदा को अपने मोबाइल में भी कैद कर रहे थे। मौका था मानव मंगल स्मार्ट स्कूल जूनियर के वार्षिक सांस्कृतिक शो ‘राज़मटाज़’ का जिसमें छात्र-छात्राओं ने मंच पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के सभागार में हुए रंगारंग सांस्कृतिक समारोह में एक तरफ पिता के महत्व को बताती भावपूर्ण प्रस्तुति ‘माय सुपर हीरो माय डैड’ थी तो दूसरी तरफ योग के महत्व का संदेश देती प्रस्तुति। तीसरी (बी) क्लास के स्टूडेंट्स ने जिस तरह से नृत्य के माध्यम से अपने जीवन में पिता के महत्व को बताया उसे देख कर सभी दर्शकों की आंखें नम हो गईं। वहीं, चौथी (सी) क्लास के स्टूडेंट्स की ओर से योग करने का लाभ बताती प्रस्तुति सभी को पसंद आई।

मानव मंगल स्मार्ट स्कूल जूनियर के वार्षिक सांस्कृतिक शो में छात्रों ने छोड़ी प्रतिभा की छाप

रंगारंग समारोह की शुरुआत प्रेयर डांस से हुई। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भक्ति के रस में डुबो दिया। इससे पहले स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें साल भर की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। चौथी (बी) क्लास के छात्र-छात्राओं ने मंच पर सर्कस पेश कर न सिर्फ अपनी काबलियत दिखाई बल्कि सभागार में बैठे दर्शकों को गुदगुदाया भी। इसके अलावा समरोह में तीसरी (सी) कक्षा के स्टूडेंट्स की ओर से पेश वेस्टर्न डांस भी सराहनीय रहा।

स्कूल के पांचवीं (सी) क्लास के स्टूडेंट्स ने बहुत ही आकर्षक तरीके से रामायण की प्रस्तुति दी। समारोह का मुख्य आकर्षण तीसरी (ए) क्लास के छात्रों द्वारा पेश पंजाब का लोकनृत्य भांगड़ा रहा जिसने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। अंत में पांचवीं (बी)  क्लास के स्टूडेंट्स ने देश भक्ति के रस में डुबोती प्रस्तुति दी जिसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। छात्र-छात्राओं की हर प्रस्तुति से साबित हुआ कि इसे तैयार करने में उन्होंने कड़ी मेहनत की है। स्कूल के डॉयरेक्टर संजय सरदाना ने इस प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट्स और फैकल्टी की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस वार्षिक शो के माध्यम से यह सुनिश्चित करना है कि  स्टूडेंट्स को मंच पर प्रस्तुति देने का मौका मिले जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X