डेराबस्सी | हिंदू महापंचायत की दूसरे सम्मेलन में 55 धार्मिक संगठनों ने लिया हिस्सा, डेराबस्सी में अशोक वाटिका मैदान में आयोजित हिंदू महापंचायत की दूसरे सम्मेलन में 55 हिंदू संगठनों के अलावा रिहायशी कालोनियों के प्रतिनिधियों ने पूरे उत्साह से एकजुटता का इजहार किया। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी के प्रयासों से आयोजित इस महापंचायत में बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर गहरी चिंता जताते हुए वहां हिंदुओं की सुरक्षा यकीनी बनाने की पुरजोर मांग की गई। अन्याय के खिलाफ जागरुक व एकजुट रहने के सर्वव्यापी फैसला किया गया। बैठक में भारी तादाद में महिलाएं भी शामिल हुईं।
जिला मोहाली के धार्मिक–सामाजिक संगठनों के संयोजक राजीव शर्मा व हिंदू शक्ति संगठन के जिला प्रधान अमन राणा ने बताया कि इसके लिए जहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर दबाव बनाने का आह्वान किया गया, वहीं सुरक्षा न मिलने पर हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख आदि अल्पसंख्यकों को भारत में सुरक्षित लाकर यहां बसाने का प्रस्ताव पास किया गया। उन्होंने बताया कि भारत में घुसपैठ कर अवैध रुप से रह रहे रोहिंग्यों व बांग्लादेशियों को निकाल बाहर किया जाए। प्रशासन से मांग की गई है कि पुलिस वेरीफिकेशन के तहत गलत पहचान बताकर रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में अपनी मर्जी से पहचान उजागर करने वाले हिंदुओं के लिए पहचान पत्र का स्टीकर जारी किया गया। बाबा बागेश्वर के खिलाफ हो रहे प्रचार को झूठा ठहराते हुए इसे दुष्प्रचार ठहराते हुए निंदा की गई। हिंदू महापंचायत की 21 सदस्यीय कमेटी ने सदस्यता अभियान को अब शहरों के साथ गांवों में भी पहुंचाने का प्रस्ताव पास किया। बैठक में जाति, वर्ण भूलकर हिंदू समाज को सजग व एकजुट रहने की अपील की गई।
हिंदू महापंचायत की दूसरे सम्मेलन में 55 धार्मिक संगठनों ने लिया हिस्सा