Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

अनमोल गगन मान ने खरड़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों को गांवों का रूप बदलने के लिए प्रेरित किया

Updated on Saturday, November 30, 2024 18:58 PM IST

चंदपुर | विधान सभा हलका  खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने आज यहां ब्लॉक माजरी और खरड़ ब्लॉक की नवनियुक्त  पंचायत को अपील की कि वे अपने गांव का रूप बदलने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें।

आज यहां ब्लॉक माजरी में पड़ते गांव चंदपुर में ब्लॉक माजरी और खरड़ की 110 पंचायतों के लिए करवाए गए सेवा समागम  की अध्यक्षता करते हुए अनमोल गगन मान ने कहा कि हल्के के लोगों ने हमें फतवा दे कर सेवा सौंपी गई है।उन्होंने  पंचायतों से अपील की कि वे अपने गांव के विकास के लिए पंचायती विभाग और प्रशासन से पूरा तालमेल रखें और यदि उन्हें कोई समस्या आती है तो वह मेरे से संपर्क करें।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हलके के सभी गांवों के मैदानों में ओपन जिम लगाने के साथ साथ, तालाबों और गलियों-नालियों की सफाई पर पूरा ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के नजदीक होने के कारण इलाके की शामलात जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को छुड़ाकर गांव की पंचायतों को वापस सौंपा जाए।

हर गांव के सभी मैदान में ओपन जिम लगाने के निर्देश , गांवों के तालाबों और गलियों-नालियों की सफाई अभियान शुरू करने के आदेश

अनमोल गगन मान ने स्पष्ट किया कि जो लोग शामलात जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और अपने निजी लाभ के लिए सरकारी नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवैध माइनिंग को पूरी तरह रोकने के लिए भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

इस मौके पर गांवों की पंचायतों द्वारा अपनी समस्याओं और मांगों को विधायक के सामने रखा गया, जिस पर अनमोल गगन मान ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं का भी तुरंत निपटारा किया गया। अनमोल गगन मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश को 'रंगला पंजाब' बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है।

इस मौके पर मार्केट कमेटी कुराली के चेयरमैन हरीश राणा, अमनदीप सिंह, शुभम गिरी, सरपंच जसप्रीत सिंह, जग्गी कादीमाजरा, सतविंदर सिंह, सुदागर, सभी ब्लॉक प्रधान, हरदीप अरोड़ा, सुखविंदर सिंह बिट्टू, विकास मोहन, मनिंदर सिंह, हरप्रीत कौर तिवड़ और जगदीप राणा विशेष रूप से मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X