Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

देव समाज स्कूल के छात्रों ने वार्षिक कार्यक्रम 'गुलदस्ता' में दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Updated on Monday, November 25, 2024 19:23 PM IST

चंडीगढ़ । आईएस देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 21सी चंडीगढ़ के जूनियर विंग के छात्रों ने 2024 सत्र के लिए आयोजित वार्षिक कार्यक्रम 'गुलदस्ता' में उत्साहपूर्ण भाग लिया।कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस अवसर के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी, लेखक और टेडएक्स  एवं मोटिवेशनल स्पीकर विवेक अत्रे और दिग्विजय कपिल (पीपीएस), एआईजी कम जॉइंट डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो, (यूटी) चंडीगढ़ थे। प्रिंसिपल सबीहा ढिल्लों मांगट ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। देव समाज की सेक्रेटरी डॉ. एग्नीस  ढिल्लों, चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मानविंदर सिंह मांगट उपस्थित थे। देव समाज, देव समाज इंस्टिट्यूटस की फाउंडर बॉडी   है। साहिल अभी, मेंबर मैनेजिंग कमेटी और लीगल एडवाइजर, देव समाज और डॉ. ऋचा शर्मा, प्रिंसिपल - देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ने मुख्य अतिथियों के रूप में अध्यक्षता की। आई.एस. देव समाज स्कूल की प्रबंधक, डॉ. जसपाल कौर भी इस अवसर पर मौजूद थीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत देव समाज के संस्थापक भगवान देव आत्मा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए स्कूल प्रार्थना ‘भला चाहना’ से हुई। इस कार्यक्रम में नर्सरी कविताओं और बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्यों के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने भांगड़ा और गिद्धा जैसे डांस प्रस्तुत किए। राजस्थानी और कश्मीरी लोक नृत्य भी छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने ‘सोशल मीडिया’ और ‘अकबर-बीरबल’ पर दो प्रभावशाली नाटकों के माध्यम से दर्शकों को जागरूक किया। छात्रों की वेशभूषा, संवाद, मंच सजावट और विद्यालय के प्रयासों की दर्शकों ने सराहना की। इस शो ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया और छात्रों ने इस मंच से अपनी प्रतिभा को उजागर किया।

मुख्य अतिथियों ने  शिक्षकों और  छात्रों के कठिन परिश्रम की सराहना की। मानविंदर सिंह मांगट ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए स्कूल को बधाई दी। प्रिंसिपल सबीहा ढिल्लों  मांगट ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। वार्षिक समारोह का समापन स्कूल प्रार्थना के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X