पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक, गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में पंजाब और चंडीगढ़ के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक युवाओं को नशे के खिलाफ लामबंद करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान "माई भारत युवा कनेक्ट – नशामुक्त अभियान" की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी।