Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

श्रद्धा और भक्ति से गूंजा पंचकूला: श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या का हुआ भव्य आयोजन

Updated on Saturday, June 14, 2025 20:47 PM IST

 
 
पंचकूला, 14 जून 2025: इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, सेक्टर-5, पंचकूला में शाम श्रद्धा और भक्ति के रंगों में रंग गई, जब श्री साईं सेवा संगठन द्वारा आयोजित "श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे विधिपूर्वक साईं बाबा की पूजा-अर्चना से हुआ। यह भक्ति संध्या रात्रि 9 बजे तक चली, जिसमें प्रमुख भजन गायक मोहित गुप्ता ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मंच का संचालन दिल्ली से आए शंकर अनुरागी ने प्रभावशाली शैली में किया।
 
भजनों की शुरुआत "जय गणेश जय महादेव" से हुई, जिसके बाद "दीवाना तेरा आया बाबा तेरी शिर्डी में", "चरणों में अपने रहने दे मुझको", "ना तो शिर्डी की गलियां सोती हैं", "बम भोले बम भोले बम बम बम", "चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है", "अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो", "शिर्डी वाले साईं बाबा", "भर दो झोली मेरी साईं बाबा", "साईं तेरे नच दे मलंग वेख लै" और "हम बाबा वाले हैं" जैसे भावपूर्ण भजनों ने समां बाँध दिया।
दीवाना तेरा आया बाबा तेरी शिर्डी में जैसे कई कर्णप्रिय भजनों से श्रोता हुए भाव विभोर
 
साईं भजन संध्या के सफल आयोजन में सुरेंद्र गुप्ता, अमित भंडारी, प्राग सतीजा, नवीन चंदर, मेहुल कपूर, हरप्रीत सिंह, दर्शन लाल और सौरभ शर्मा, ब्रिज अग्रवाल व के के शर्मा का विशेष योगदान रहा। इन सभी आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने से लेकर इसकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने तक हर स्तर पर समर्पण और सहयोग के साथ कार्य किया। आयोजनकर्ताओ ने कहा कि श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या का उद्देश्य केवल भजन कीर्तन नहीं, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और सकारात्मकता का संदेश फैलाना है। इस अवसर पर जीएमआई इन्फ्रास्ट्रक्चर के चेयरमैन प्रदीप बंसल ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और आत्मिक शांति को बढ़ावा मिलता है।
 
कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
 
 
Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X