Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

उत्तराखंड युवा मंच ने श्रद्धालुओं के लिए छबील व लंगर सेवा का किया आयोजन

Updated on Monday, June 16, 2025 19:45 PM IST

चंडीगढ़ । उत्तराखंड युवा मंच, चंडीगढ़ द्वारा मां धारी देवी और श्री बद्रीनाथ धाम में 22 से 26 मई 2025 तक आयोजित सफल धार्मिक यात्रा और लंगर सेवा के उपलक्ष्य में रविवार को गढ़वाल भवन, सेक्टर 29, चंडीगढ़ में प्रसाद वितरण, छबील और लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को श्री बद्रीनाथ धाम का पवित्र प्रसाद भी श्रद्धापूर्वक वितरित किया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड युवा मंच के सदस्यगण, गढ़वाल सभा और कुमाऊं सभा के सदस्य उपस्थित थे जबकि शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और इस महान कार्य के लिए मंच की प्रशंसा की।

धारी देवी व बद्रीनाथ धाम यात्रा की सफलता के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन


मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत ने बताया कि उत्तराखंड युवा मंच एक सामाजिक संगठन है, जो पिछले 32 वर्षों से निःस्वार्थ समाज सेवा में संलग्न है। इसकी स्थापना उत्तराखंड राज्य आंदोलन के समय हुई थी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंडवासियों की एकता, आस्था और सहयोग भावना का प्रतीक है। साथ ही, उन्होंने इस सेवा में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
मंच के महासचिव रवींद्र चौहान ने बताया कि मंच द्वारा समय-समय पर सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहयोग प्रदान किया जाता है, साथ ही खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मंच जल्द ही 33वां वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सकारात्मक कदम बढ़ाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X