Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

व्यापार वृद्धि में बौद्धिक संपदा का विशेष महत्व

Updated on Wednesday, April 02, 2025 15:41 PM IST

चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से पीएचडी हाउस, चंडीगढ़ में राष्ट्रीय आईपी आउटरीच मिशन के तहत एक दिवसीय आईपी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बौद्धिक संपदा (आईपी) संरक्षण और विशेष रूप से एमएसएमई,स्टार्टअप और महिला उद्यमियों के लिए व्यापार वृद्धि में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यशाला में ट्राईसिटी के सौ से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया।

पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने नवाचार को बढ़ावा देने और व्यावसायिक सफलता हासिल करने में आईपी के रणनीतिक महत्व पर जोर दिया। एमएसएमई मंत्रालय के अतिरिक्त विकास आयुक्त संजीव चावला ने आईपी संरक्षण के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए एक व्यावसायिक संपत्ति के रूप में आईपी की जरूरत के बारे में बताया।

कार्यक्रम में पीएचडीसीसीआई शी-फोरम की अध्यक्ष पूजा नायर ने बौद्धिक संपदा अधिनियमों और कानूनों का अवलोकन प्रदान किया। इंटीग्रम आईपी की संस्थापक डॉ.श्वेता सेन थलवाल ने आईपी दाखिल करने और पंजीकृत करने के बारे में बताया। सीजीसी शोध व नवाचार प्रभाग के इनक्यूबेटर और स्टार्टअप के सीईओ डॉ. अति प्रिये द्वारा स्टार्टअप और आईपी सुरक्षा पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया।

पीएचडी हाउस में प्रतिस्पर्धा कानून व बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यशाला आयोजित , ट्राईसिटी के सौ से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

इसी दौरान कंपीटीशन कमिशन ऑफ इंडिया के सहयोग से पीएचडीसीसीआई के  पंजाब चेप्टर व शी फोरम द्वारा प्रतिस्पर्धा कानून पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीसीआई की अध्यक्ष रवनीत कौर ने अपने मुख्य भाषण में प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं को रोकने और बाजार में निष्पक्षता सुनिश्चित करने में प्रतिस्पर्धा कानून की भूमिका पर प्रकाश डाला। सीसीआई के सदस्य दीपक अनुराग और सीसीआई की सलाहकार (आर्थिक) श्रीमती ज्योति जिंदगर भनोट के नेतृत्व में आयोजित तकनीकी सत्रों में उद्यमियों को कई अहम जानकारियां दी गई।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X