Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

रूरल अर्बन हेरिटेज फेस्टिवल में दिखाई देगा हस्तशिल्पकला व सांस्कृतिक धरोहर का अनूठा संगम

Updated on Saturday, March 29, 2025 19:53 PM IST

चंडीगढ़। एक बार फिर हस्तकला व लोककला का जादू परेड ग्राउंड में चंडीगढ़, पंजाब ,हरियाणा वासियों को विस्मृत करेगा -  3 बार कैंनेस फिल्म फेस्टिवल  में लाख चूड़ी मेकिंग का डेमो दे चुके अवार्डी कलाकार इस्लाम अहमद ,संत कबीर अवार्डी  रपोलू  रामलिंगम विशेष आकर्षण  होंगे ।

अवार्डी  कलाकारों  द्वारा  लाख की चूड़ियाँ , राजस्थानी वुड वर्क ,खादी बुनाई ,टाई  डाई , तमिलनाडु की वुड कार्विंग ,कांच ,मधुबनी पेंटिंग ,डाल मेकिंग  की लाइव डेमोंस्ट्रेशन  शहरवासियों को भारत की विभिन्न हस्त कलाओं से परिचित कराएगा ।

रूह (रूरल अर्बन हेरिटेज )फेस्टिवल 2024 की अपार सफलता के पश्चात  रूह फेस्टिवल 2025 के पिटारे में इस बार क्या ,कौन से राष्ट्रीय कलाकार करेंगे परफॉर्म , अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कितने हस्त कलाकार रहेंगे मौजूद , आयोजक वरुण वर्मा ने सेक्टर- 7 ढाबा में दी विस्तृत जानकारी ।

 4 अप्रैल से लुधियाना व 2 मई से परेड ग्राउंड चंडीगढ़ में इस बार भी विरासत व भारत की संस्कृति का विशाल प्रदर्शन रूह फेस्टिवल का उद्देश्य है। इस बार भी रूरल अर्बन हेरिटेज फेस्टिवल भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं विभिन्न कलाओं, व्यंजनों एवं हस्तशिल्प को एक जगह लाकर इन्हें पहचान एवं गौरव दिलाने का  अनूठा प्रयास दोहराएगा ।  2 मई से चंडीगढ़ सेक्टर- 17 के परेड ग्राउंड में फेस्ट की शुरुआत होगी  फेस्टिवल के बारे में आयोजक वरुण व सुनील वर्मा ने बताया कि "फेस्टिवल में 7 देशों और 20 राज्यों के जाने-माने कलाकार लोक नृत्य और लोक संगीत, शिल्प कला और सूफी संगीत आधारित प्रस्तुतियां देंगे ।  इस दौरान भिन्न भिन्न मूर्तिकला के साथ-साथ शिल्पकला और अन्य कलाओं पर आधारित लाइव वर्कशॉप भी लगाई जाएगी, जिसमें स्कूली बच्चों की भागीदारी निःशुल्क रहेगी ।  उन्होंने कहा कि फेस्टिवल का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना, बढ़ावा देना और लोकप्रिय बनाना है ।  मेले में प्रतिदिन हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है । हर शाम छह बजे से आठ बजे तक लोक प्रदर्शन और रात आठ बजे से दस बजे तक मुख्य कलाकारों का प्रदर्शन होगा। वहीं दिन में साढ़े ग्यारह बजे से दो बजे तक स्थानीय कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन का मौका मिलेगा ।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X