Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के अभियान के तहत चंडीगढ़ में भी बनाएंगे गौ-मतदाता : शैलेन्द्र योगीराज सरकार

Updated on Friday, June 13, 2025 20:34 PM IST

चण्डीगढ़ : ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज जी एवं गौ कृपाकांक्षी गोपाल मणि जी महाराज द्वारा पिछले वर्ष देश भर के सभी जिलों के साथ-साथ चंडीगढ़ में गोपाल गोलोक धाम, कैम्बवाला में भी गौ-ध्वज की स्थापना की गई थी। इस गौ-ध्वज की परिक्रमा व पूजन-अर्चन का कार्यक्रम शनिवार 14 जून को होगा।

इस सिलसिले में शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगीराज सरकार ने आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वे गावो विश्वस्य मातर अर्थात गाय विश्व की माता है के मंत्र का पालन करते हुए पूरे भारत वर्ष में गौ-ध्वज परिक्रमा व निरीक्षण यात्रा पर निकले हैं जिसके तहत चंडीगढ़ में गोपाल गोलोक धाम, कैम्बवाला में शंकराचार्य द्वारा स्थापित गौ-ध्वज व गौ माता की परिक्रमा व पूजा अर्चना कार्यक्रम शनिवार, 14 जून को होगा। 

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इस गौ-ध्वज स्थापना के अभियान के अंतर्गत उस समय गौ-भक्तों को भारी सफलता हासिल हुई थी जब महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे की सरकार ने विधानसभा में बाकायदा प्रस्ताव पेश करके गौ माता को राज्य माता घोषित कर कानून बनाया था। 

शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार से गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और राज्य सरकारों द्वारा महाराष्ट्र सरकार के कदम का अनुकरण करते हुए गौमाता को राज्य माता का दर्जा देना, फसलों की भांति गोबर का भी समर्थन मूल्य तय करके किसानों को देना, 10 वर्ष तक के बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा हों, इसके लिए गाय का दूध पिलाया जाना अनिवार्य करना, वर्णसंकर प्राणी पर प्रतिबंध लगाना और भारतीय नस्ल की गायों का संवर्धन करना व गौ-हत्यारों को सख्त क़ानून बना कर दण्डित करना आदि शामिल है।

गोपाल गोलोक धाम, कैम्बवाला में शंकराचार्य द्वारा स्थापित गो ध्वज व गौ माता की परिक्रमा व पूजा अर्चना शनिवार को



इन मांगों को पूरा करने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों पर दबाव बनाने हेतु जनसमर्थन जुटाया जाएगा जिसके तहत अब गौ-भक्तों द्वारा चंडीगढ़ के साथ-साथ देश भर में गौ-मतदाता बनाये जाएंगे, जो विभिन्न मंचों से इन मांगों को उठाएंगे। 

प्रेस वार्ता में संस्था के पंजाब के प्रभारी व गोसेवा आयोग पंजाब के पूर्व चेयरमैन कीमती भगत, पंजाब राज्य के संयोजक सतीश कुमार, हरियाणा राज्य के प्रभारी जयकृष्ण शर्मा तथा गोपाल गोलोक धाम, कैंबवाला तथा भारतीय गौ क्रांति मंच, चण्डीगढ़ के सभी पदाधिकारी गण एवं गौशाला प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष रत्नो देवी, ओम पाल शर्मा व सुन्दर लाल नौटियाल, शिव कुमार शर्मा एवं धर्माचार्य गिरवर शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X