मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में काम करते हुए भूमि और जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने 21 नए नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इन उम्मीदवारों में 19 कृषि सब-इंस्पेक्टर, 01 जूनियर ड्राफ्ट्समैन और 01 सेवादार शामिल हैं।