Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने शहर में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर दिया जोर

Updated on Monday, February 17, 2025 18:39 PM IST

चंडीगढ़/जालंधर | पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज शहर में साफ़ सफाई, सौंदर्यीकरण, सड़कों, रोशनी, जल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को पार्षदों के साथ समन्वय करके वार्डों के प्रमुख कार्य तीन महीने के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए।

नगर निगम जालंधर में हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों का समान वितरण किया जाए, ताकि सफाई व्यवस्था को और प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। अधिकारियों को वार्डों में सफाई, सीवरेज ओवरफ्लो, जल आपूर्ति, लाइटिंग आदि समस्याओं का समाधान फील्ड में जाकर करने के निर्देश दिए।

कूड़ा प्रबंधन के उपायों का जायजा लेते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निपटान पर जोर दिया, ताकि शहर में डंपिंग साइटों की संख्या को घटाया जा सके। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को कहा कि घरों से कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था को मजबूत किया जाए और सड़क की रोज़ाना सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण प्रदान किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शहर में रोशनी के उचित प्रबंध किए जाएं, जिसके लिए पुरानी स्ट्रीट लाइटों की मुरम्मत के साथ साथ नई स्ट्रीट लाइटों को लगाने की प्रक्रिया तेज़ की जाए।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के शहरों को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाने के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. रवजोत सिंह

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के शहरों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने और स्वच्छता एवं सुंदर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को शहर के प्रवेश बिंदुओं पर सौंदर्यीकरण और सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही इन स्थानों पर उचित रोशनी और डिवाइडिंग प्वाइंट्स की देखभाल सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए।

आने वाले मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों को वर्षा जल निकासी, नालियों की सफाई, सीवरेज लाइनों की सफाई, जल आपूर्ति पाइपों में लीकेज की जांच और आवश्यक मशीनरी सहित अन्य उपाय मानसून से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शहरवासियों को बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

आवारा कुत्तों द्वारा हमले की घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से कुत्ता नसबंदी के कार्य को और प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा। स्थानीय निकाय मंत्री ने शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए नगर निगम अधिकारियों और पार्षदों से आपसी सहयोग और समन्वय से काम करने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह नियमित रूप से नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। नगर निगम अधिकारियों को शहर के बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों को पूरी गंभीरता से करवाने के निर्देश देते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सख्ती से निपटा जाएगा।

विभाग की ओर से नगर निगम को आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन देते हुए कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम की नई चुनी गई टीम को शहर की बेहतरी के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।

मीटिंग में स्थानीय निकाय के जॉइंट डायरेक्टर जगदीप सहगल, वरिष्ठ आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, दिनेश ढल्ल, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह ढिल्लो, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह और नगर निगम के अधिकारी व पार्षद भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X