Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मुख्यमंत्री मान के दूरदर्शी नेतृत्व में बुनियादी ढांचे में 930 करोड़ रुपये के निवेश से लुधियाना कायाकल्प के लिए तैयार

Updated on Thursday, February 13, 2025 17:49 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब के शहरी बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है। इस विकास की प्रमुख मिसाल के रूप में जिला लुधियाना उभरकर सामने आया है।

गौरतलब है कि जिले में कुल 85 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के तहत 930 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। ये परियोजनाएँ शहर के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने, जीवन स्तर को बेहतर बनाने और लंबे समय से चली आ रही शहरी चुनौतियों के आधुनिक समाधान प्रदान करने के लिए तैयार की गई हैं।

ध्यान देने योग्य है कि 712.86 करोड़ रुपये की लागत से 65 प्रमुख परियोजनाएँ पहले ही पूरी हो चुकी हैं, जो विकास की व्यापक पहल को दर्शाती हैं। इन परियोजनाओं में पखोवाल रोड पर रेल ओवर ब्रिज (आर.ओ.बी.) और रेल अंडर ब्रिज (आर.यू.बी.) का निर्माण, सिद्धवां नहर के किनारे वॉटर फ्रंट डेवलपमेंट, स्मार्ट ई-क्लासरूम की स्थापना, मल्हार रोड को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करना, और निगरानी व सुरक्षा के लिए एक नगर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना शामिल है। इसके अलावा, ठोस कचरा प्रबंधन के लिए कम्पैक्टरों का उपयोग और एल.ई.डी. स्ट्रीट लाइटों की स्थापना भी सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है। पार्कों सहित हरियाली बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

लुधियाना में क्रांति: स्मार्ट सड़कों, हरियाली और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए 85 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर

इसके अतिरिक्त, 199.26 करोड़ रुपये की लागत से 17 अन्य परियोजनाएँ क्रियान्वयन चरण में हैं। ये पहल जल आपूर्ति में सुधार, जैव-उपचार (बायो-रीमेडिएशन) के माध्यम से ठोस कचरा प्रबंधन और खेल बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित हैं, जिनमें रख बाग में एक ऑल वैदर अत्याधुनिक स्विमिंग पूल  का निर्माण भी शामिल है। मुख्य सड़क और पुल परियोजनाएँ भी प्रगति पर हैं, जिससे शहर में सुगम यातायात और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

इसके अलावा, 18.08 करोड़ रुपये की लागत से 3 परियोजनाएँ निविदा प्रक्रिया (टेंडरिंग) के चरण में हैं, जिनमें नेहरू रोज गार्डन का विकास, सीवरेज मशीनरी की उन्नति और पार्कों में सुधार कार्य शामिल हैं। ये परियोजनाएँ शहर के सौंदर्यीकरण और स्थायित्व में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। ये परिवर्तनकारी परियोजनाएँ पंजाब सरकार की लुधियाना जिले को अधिक टिकाऊ, उन्नत और रहने योग्य बनाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे में लगातार निवेश, राज्य के शहरी केंद्रों के विकास के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X