Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, मुक्तसर का डीसी बदला और निलंबित

Updated on Monday, February 17, 2025 18:39 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने के बाद श्री मुक्तसर साहिब के डिप्टी कमिश्नर को पद से हटाया और निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के खिलाफ जरा भी ढिलाई न बरतने की नीति के अनुसार, राज्य सरकार ने हाल ही में सभी अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों के अनुसार, पंजाब सरकार ने अधिकारियों को और अधिक जवाबदेह और कार्यकुशल बनाने के लिए प्रत्येक डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसपी, डीएसपी, एसएचओ और अन्य फील्ड अधिकारियों/कर्मचारियों के बारे में न केवल आम लोगों से, बल्कि चुने हुए प्रतिनिधियों, संसद सदस्यों और विधायकों से भी फीडबैक लिया जाएगा। यह आदेश भी दिए गए थे कि फीडबैक के अनुसार अधिकारियों के लिए अपने-आप पुरस्कार और सजाएं निर्धारित होंगी।

पंजाब सरकार की ओर से दो दिन पहले ही अधिकारियों को कार्यकुशलता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर नजर रखने के आदेश दिए गए थे

इसी तरह लोगों के फीडबैक के आधार पर राज्य सरकार ने डिप्टी कमिश्नर श्री मुक्तसर साहिब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। राज्य सरकार को डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतें मिली थी, जिसके बाद अधिकारी के खिलाफ गहन जांच की गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर राज्य सरकार ने डिप्टी कमिश्नर श्री मुक्तसर साहिब को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

डिप्टी कमिश्नर को उनके पद से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए हैं। यह जन सेवाओं को प्रदान करने में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भ्रष्ट आचरण, जन विश्वास को कमजोर करता है व संस्थानों की विश्वसनीयता को क्षति पहुंचाता है और राष्ट्रीय विकास में बाधा डालता है, इसलिए इस खतरे का सामना करने को प्राथमिकता दी जा रही है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X