Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पूर्व भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच गौरव मल्हन जालंधर के खिलाड़ियों को देंगे प्रशिक्षण

Updated on Friday, February 14, 2025 17:25 PM IST

जालंधर | पूर्व भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच गौरव मल्हन शनिवार को जालंधर बैडमिंटन एसोसिएशन से जुड़े गए और अब रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। मल्हन, जिन्होंने 2020 में थॉमस कप के दौरान भारतीय टीम को कोचिंग दी थी, इससे पहले हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद अकादमी में वरिष्ठ कोच के रूप में कार्यरत थे और इजिप्ट की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। एनआईएस और बीडब्ल्यूएफ प्रमाणित कोच मल्हान अपने व्यापक अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ इस नई भूमिका को संभालेंगे।

जालंधर पहुंचने पर डीबीए सचिव रितिन खन्ना ने गौरव मल्हन का विशेष स्वागत किया। इस अवसर पर खन्ना ने ओलंपियन दीपांकर भट्टाचार्जी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने मल्हन के जालंधर आने की प्रक्रिया में मदद की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के कोच से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलना शहर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही मल्हन के मार्गदर्शन में एक विशेष समर कैंप आयोजित किया जाएगा, जिससे उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ियों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

डीबीए सचिव रितिन खन्ना ने किया रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में स्वागत

खन्ना ने उत्तर भारत के बैडमिंटन खिलाड़ियों द्वारा पेशेवर प्रशिक्षण के लिए दक्षिण भारत जाने की चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में ट्रेनिंग के लिए जाने वाले खिलाड़ियों को वित्तीय बोझ,खान-पान, पढ़ाई तथा आवास जैसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जालंधर में एक उच्च गुणवत्ता वाला कोचिंग सेंटर स्थापित करना क्षेत्रीय खिलाड़ियों के लिए अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा।

जालंधर पहुंचने पर गौरव मल्हान ने रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम के उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे की सराहना की और युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में डीबीए को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि हंसराज स्टेडियम में स्थित ओलंपियन दीपांकर भट्टाचार्जी बैडमिंटन अकादमी में लगभग 150 से 200 विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पिछले चार वर्षों में, इस अकादमी ने कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X