Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

तेजाब पीड़ितों को अब मिलेगी 10,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Friday, February 14, 2025 16:56 PM IST

चंडीगढ़ | सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार ने एक अनूठी पहल करते हुए "पंजाब तेजाब पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता योजना-2024" को केवल महिलाओं तक सीमित न रखते हुए इसका लाभ अब तेजाब पीड़ित पुरुष और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत अब तेजाब पीड़ितों को 10,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और उनकी पूरी कैबिनेट का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल समाज में समानता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने तेजाब पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता राशि बढ़ाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस योजना के तहत अब तेजाब पीड़ितों की वित्तीय सहायता 8,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी गई है। "पंजाब तेजाब पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता योजना-2017" को लिंग-निरपेक्ष बनाते हुए, अब इसे "पंजाब तेजाब पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता योजना-2024" के नाम से जाना जाएगा।

पंजाब सरकार की अनोखी पहल: योजना को बनाया लिंग-निरपेक्ष, अब पुरुष और ट्रांसजेंडर भी ले सकेंगे लाभ

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह योजना 20 जून 2017 को शुरू की गई थी, जिसके तहत केवल तेजाब पीड़ित महिलाओं को 8,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाती थी। अब, पंजाब सरकार ने सामाजिक न्याय की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए इस योजना में पुरुष और ट्रांसजेंडर पीड़ितों को भी शामिल किया है।

मंत्री ने कहा कि यह योजना तेजाब पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी और उनके जीवन को आसान बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय तेजाब पीड़ितों के लिए एक बड़ा कदम है, जो पंजाब सरकार की सामाजिक न्याय और समानता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे पीड़ितों को नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता मिलेगी। तेजाब पीड़ितों के लिए यह वित्तीय सहायता उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में सहायक सिद्ध होगी।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X