Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बठिंडा हत्याकांड: पंजाब पुलिस द्वारा मृत अपराधी ओवरसीअर सिंह के दो साथी गिरफ्तार, दो पिस्तौलें बरामद

Updated on Monday, February 17, 2025 18:39 PM IST

चंडीगढ़ | संसनीखेज बठिंडा हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मृत अपराधी ओवरसीअर सिंह उर्फ सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती के दो साथियों को क्रॉस-एफआईआर में गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो .32 बोर पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान लखविंदर सिंह गिल, निवासी गांव बुरज, बठिंडा और अवतार सिंह उर्फ ढिल्लो, निवासी गांव भाई रूपा के तौर पर हुई है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस द्वारा गुरप्रीत सेखों गैंग के चार साथियों को ओवरसीअर सिंह उर्फ सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती के सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार करने और उनके कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल और छह कारतूस बरामद करने के दो दिन बाद की गई। जानकारी के अनुसार बठिंडा के भाई रूपा के ओवरसीअर सिंह, जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड था, को इस साल 5 फरवरी को सुबह 4 बजे करीब व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण उनके पैतृक गांव में उनके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है ताकि पिछले और आगे के संबंधों का पता लगाया जा सके।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं: डीजीपी गौरव यादव

अधिक जानकारी साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि इस मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की भूमिका सामने आई और पुलिस टीमों ने उन्हें बठिंडा के गांव भाई रूपा से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी लखविंदर गिल और अवतार सिंह उर्फ ढिल्लो मृतक ओवरसीअर सिंह के साथी थे और उन्होंने दूसरी पक्ष पर गोलियां चलाई थीं। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को क्रॉस-एफआईआर केस में गिरफ्तार किया गया है।

जिक्रयोग्य है कि इस संबंधी थाना फूल, बठिंडा में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और 351(2) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 तहत एफआईआर नंबर 11, दिनांक 05.02.25 दर्ज की गई थी और क्रॉस-एफआईआर के हिस्से के रूप में बीएनएस की धारा 109 जोड़ी गई थी।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X