Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार पर शिकंजा और कसा

Updated on Friday, February 14, 2025 16:00 PM IST

चंडीगढ़ | भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकंजा और कसते हुए, पंजाब सरकार ने आज डिप्टी कमिश्नरों, एस.डी.एमज़, एस.एस.पीज़ और एस.एच.ओज़ को यह निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह रोक लगाएं, अन्यथा इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

पंजाब सरकार ने जन सेवाओं को पारदर्शी, जवाबदेह और ईमानदार तरीके से उपलब्ध कराने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई है। सरकार ने स्पष्ट किया कि भ्रष्ट गतिविधियों से लोगों का विश्वास टूटता है, संस्थाएं कमजोर होती हैं और राष्ट्रीय विकास में बाधाएं आती हैं। इसलिए, इस समस्या को जड़ से खत्म करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। पंजाब सरकार ने निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार मुक्त और नागरिक-केंद्रित शासन सुनिश्चित करने के लिए सभी फील्ड अधिकारियों को कड़े और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

सरकार ने डिप्टी कमिश्नरों, एस.एस.पीज़, एस.एच.ओज़ और अन्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रष्टाचार रोकने या फिर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने का स्पष्ट संदेश दिया

 

यह सुनिश्चित करना हर सरकारी अधिकारी की जिम्मेदारी है कि लोगों को किसी भी स्तर पर सरकारी कर्मचारियों से मिलते समय पैसे के लेन-देन या किसी अन्य प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पंजाब सरकार ने यह भी आदेश दिए हैं कि सरकारी कार्यों के दौरान जनता के साथ किसी भी तरह की परेशानियों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, यह भी अनिवार्य है कि जनसेवा कार्यों को अनुशासित तरीके से प्रभावी ढंग से और न्यूनतम समय में पूरा किया जाए।

पंजाब सरकार ने कहा कि अधिकारियों को और अधिक जवाबदेह बनाया जाएगा। डिप्टी कमिश्नरों, एस.एस.पीज़, एस.डी.एमज़, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एस.पीज़, डी.एस.पीज़, एस.एच.ओज़ और अन्य फील्ड अधिकारियों/कर्मचारियों के बारे में जहां आम लोगों से फीडबैक लिया जाएगा, वहीं संबंधित सांसदों और विधायकों से भी उनकी कार्यशैली को लेकर प्रतिक्रिया ली जाएगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि यह फीडबैक ही अधिकारियों के लिए पुरस्कार और दंड का आधार बनेगी।

प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कार्यों को और अधिक ईमानदारी, जिम्मेदारी और प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ निभाएं तथा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X