चंडीगढ़। मिशन फतह के तहत कोविड-19 की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों अधीन सरकारी मैडीकल कॉलेज, अमृतसर में 2 कोविड पोजिटिव मरीजों को सफलतापूर्वक प्लाज्मा थैरेपी दी गई है। यह जानकारी देते हुए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओ.पी. सोनी ने बताया कि बीते दिनों इंडियन कौंसिल ऑफ मैडीकल रिर्सच ने पत्र जारी कर सरकारी मैडीकल कॉलेज अमृतसर को प्लाज्मा थैरेपी के द्वारा कोरोना पीडि़त मरीजों का इलाज करने की मंजूरी दी थी, जिसके स्वरूप जीएमसी, अमृतसर में 2 मरीजों को रात प्लाज्मा थैरेपी दी गई है। यह मरीज गुरू नानक देव हस्तपाल और सरकारी मैडीकल कॉलेज, अमृतसर में दाखिल थे, जिनमें से एक पठानकोट से है जबकि दूसरा अमृतसर से सम्बन्ध रखता है।