Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमरिंदर ने पासवान को लिखा पत्र, आढ़तियों के एमएसपी पर ढाई प्रतिशत कमीशन बहाल करने की मांग

Updated on Tuesday, July 21, 2020 14:44 PM IST

 
 
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मंत्री राम विलास पासवान से माँग की है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के 2.5 प्रतिशत संबंधी आढ़तियों के कमीशन के कानूनी उपबंध को बहाल किया जाये और यह भी चेताया कि मौजूदा नीति से किसी भी तरह पीछे हटने से धान की खरीद प्रक्रिया में गंभीर रुकावट आ सकती है।
यह महसूस करते हुए कि रबी खरीद सीजन के लिए मुहैया किया गया एक समान कमीशन, न्यूनतम समर्थन मूल्य के 2.5 प्रतिशत के कानूनी उपबंधों के उलट है, कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्रीय मंत्री से माँग की कि रबी के मार्किटिंग सीजन 2020-21 के लिए अस्थायी दर तालिका में संशोधन किया जाये जोकि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की तरफ से जारी की गई है। इस तालिका के अनुसार आढ़तियों का कमीशन एक फ्लैट दर 46 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से निर्धारित किया गया है जो कि वास्तविक खर्चे के कुछ अनुमानों पर निर्धारित किया लगता है।
केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस मुद्दे को लेकर आढ़तियों में बेचैनी पाई जा रही है और यदि इस मुद्दे को इसी वक्त सुलझाया न गया तो इसी कारण खरीफ मंडीकरण सीजन 2020-21 के दौरान धान की खरीद प्रक्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है कि आढ़तियों को अदा किये जाने वाले कमीशन की मौजूदा प्रथा, ‘द पंजाब एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्किटिंग एक्ट, 1961’ और इसके अंतर्गत बनाए नियमों के कानूनी उपबंधों द्वारा संचालित होती है। उन्होंने आगे लिखा कि ‘द पंजाब एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट् (जनरल) रूल्ज, 1962’ के नियम 24 ए के अंतर्गत यह कमीशन गेहूँ / धान की बिक्री कीमत के 2.5 प्रतिशत की दर से अदा किया जाना निर्धारित किया गया है।
 
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X