Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम में डेरा प्रेमियों ने लगाया शिविर, 151 यूनिट रक्तदान

Updated on Sunday, August 23, 2020 18:40 PM IST

-40 लोगों का नहीं लिया जा सका रक्त
-सेक्टर-56 के डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल में लगाया गया शिविर
-रक्त दान करने को जोश में रही साध संगत

 Sanjay Kumar 

गुरुग्राम। आम तौर पर ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि रक्त दान करने को दाताओं में होड़ लगी है। हर कोई एक-दूसरे से पहले रक्त देने को आतुर हो। ऐसा ही नजारा रविवार को यहां सेक्टर-56 सुशांत लोक फेज-2 स्थित डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल परिसर में नजर आया। रक्तदान शिविर में कुल 191 भाई-बहन रक्तदान को पहुंचे, जिनमें से 151 का रक्त लिया जा सका। यानी 151 यूनिट रक्त यहां दान हुआ।

(MOREPIC1) 

यहां पर डेरा सच्चा सौदा की गुरुग्राम की संगत (शाह सतनाम जी ग्रीन एस. वेलफेयर फोर्स विंग) की ओर से पूज्य गुरू जी संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के जन्ममाह की खुशी में रक्तदान शिविर लगाया गया। डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल परिसर में बने लायंस ब्लड बैंक गुरुग्राम की ओर से इस शिविर में रक्त लिया गया। शिविर में कोरोना से बचाव को सभी ने सोशल डिस्टेंस रखा और सभी को सेनिटाइज कराकर ही रक्तदान के लिए बस में प्रवेश दिया गया। सुबह 9 बजे शिविर के शुभारंभ का समय था, लेकिन संगत 8 बजे से ही रक्तदान के लिए आनी शुरू हो गई। इस शिविर का शुभारंभ लायंस ब्लड बैंक गुरुग्राम की हेड स्वाति गोयल व लायंस क्लब गुडगांव सिटी के सदस्य विकास ढाका ने किया। इस मौके पर डेरा के सेवादारों में श्याम सुंदर इंसा, राजेंद्र सिरोही इंसा, केके यादव इंसा, विनोद कुमार इंसा, अजय इंसा, कृष्ण इंसा, हितेश इंसा, रामअवतार इंसा, मुकेश इंसा, महेंद्र इंसा, 45 मेंबर राजबाला इंसा, अनीता, मालती, सुजान बहन बाला, सरोज यादव इंसा, संजय इंसा समेत काफी संख्या में सेवादार शामिल हुए।

(MOREPIC2)

रक्त दान करने के लिए साध-संगत में जोश देखकर खुद मुख्य अतिथि स्वाति गोयल ने कहा कि ऐसा जोश उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। चाहे महिलाएं हों या पुरुष, हर कोई पूरे नियमों को यहां फॉलो करके रक्तदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करता दिखा। स्वाति गोयल ने कहा कि रक्तदान से हम किसी के जीवन को बचाने का काम करते हैं। सिर्फ इंसान का रक्त ही ऐसा है, जो कि इंसानों का जीवन बचा सकता है। बाकी कोई रक्त नहीं। इसलिए हमें अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की मानवता भलाई के कार्यों की यहां सराहना की। खास बात यह रही कि मुख्य अतिथि स्वाति गोयल व विकास ढाका ने यहां साध-संगत का बुके देकर स्वागत किया। स्वागत की परम्परा को ही उन्होंने यहां बदलकर एक नयी परम्परा को जन्म देते हुए यह संदेश दिया कि जो लोग अपना खून देते हैं, वे स्वागत के हकदार हैं। उनकी ओर से ऐसा किए जाने पर संगत ने नारा लगाकर उनका धन्यवाद किया।

 (MOREPIC3)

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X