Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरुग्राम। हीरो मोटो कॉर्प कंपनी में हुई प्रोपेन गैस लीक, मचा हड़कंप!

Updated on Wednesday, October 21, 2020 18:18 PM IST

हीरो मोटो कॉर्प कंपनी में हुई प्रोपेन गैस लीक, मचा हड़कंप!

-इसे आपदा समझकर बुधवार को की गई मॉकड्रिल

-एनडीआरएफ की टीम और स्वास्थ्य विभाग ने दिखाई सक्रियता

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। बुधवार को यहां देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटो कॉर्प में प्रोपेन गैस लीक हो गई। गैस लीक होते ही कंपनी में हड़कंप मच गया। सायरन के जरिये इसकी सभी को सूचना दी गई। सूचना पाते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी और राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बुधवार को प्रोपेन गैस लीक लीक होने की मॉक ड्रिल के दौरान यह सब हुआ।

(MOREPIC1)
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गुरुग्राम द्वारा सेक्टर-34 स्थित हीरो मोटो कॉर्प के प्लांट में औद्योगिक आपदा एमरजेंसी पर सफल मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की टीम ने औद्योगिक इकाई में गैस का रिसाव होने पर वहां पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तौर तरीकों के बारे में बताया। मॉक ड्रिल बुधवार सुबह ठीक 9 बजकर 45 मिनट पर शुरू हुई। उस समय हीरो मोटो कॉर्प के प्लांट में एमरजेंसी अलार्म बजाया गया, जिसमें सांकेतिक रूप से प्रोपेन गैस की छोटी व बड़ी दो पाइप लाइनों में लिकेज की स्थिति उत्पन्न की गई। छोटी पाइप लाइन में संाकेतिक लीकेज को हीरो मोटो कॉर्प की रेस्क्यू एंड कंट्रोल टीम ने पीपीई किट तथा हेलमेट पहनकर एहतियात बरतते हुए वाटर स्क्रीन बनाकर कंट्रोल कर लिया लेकिन बड़ी पाइप लाइन में सांकेतिक लिकेज उनसे ठीक नहीं हुई। इस बारे में जिला प्रशासन को सूचित किया गया, जहां से एनडीआरएफ गाजियाबाद को तुरंत मौके पर पहुंचने को कहा गया। इस बीच जिला प्रशासन की सूचना पर फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ), सिविल डिफेंस, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई। हीरो मोटो कॉर्प प्लांट के भीतर भी बनाए गए स्टेजिंग एरिया में सभी संसाधन तथा बचाव उपकरण व मशीनरी एकत्रित की गई। इस ड्रिल के लिए प्लांट परिसर में ही एमरजेंसी आप्रेशन सेंटर भी बनाया गया था।

(MOREPIC2)  
अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पवार के मार्गदर्शन में आयोजित इस मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ की टीम ने गाजियाबाद से पहुंचकर हीरो मोटो कॉर्प प्लांट में बड़ी प्रोपेन गैस पाइप लाइन की सांकेतिक लिकेज का जायजा लिया। राहत कार्यों में जुट गई। इस टीम का नेतृत्व निरीक्षक आशीष पांडे कर रहे थे। एनडीआरएफ की टीम द्वारा लिकेज पर काबू पाया गया और इस दौरान घायल मिले चार व्यक्तियों को वही प्लांट परिसर में बनाए गए अस्थाई मेडिकल पोस्ट में फस्र्ट ऐड देकर एंबुलेंस में स्थानीय नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में उपचार के लिए भेज दिया। इस सांकेतिक घटना में एक व्यक्ति पहले घायल हो गया था, जिसे हीरो मोटो कॉर्प की टीम ने रेस्क्यू करते हुए अपने प्लांट के ही हेल्थ सेंटर में भेज दिया था। इस प्रकार इस घटना में पांच व्यक्ति घायल हुए।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X