Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

ज्वाइंट एक्शन कमेटी एक सितंबर को करेगी परिषद का घेराव

Updated on Saturday, August 29, 2020 15:32 PM IST

जीरकपुर, जीरकपुर के गठन को भले ही कई साल हो चुके हैं लेकिन यहां जनसुविधाओं के नाम पर आजतक कुछ नहीं मिला है। जिसके चलते ज्वांइट एक्शन कमेटी ने एक सितंबर को नगर परिषद का घेराव करने का ऐलान किया है। ज्वांइट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखदेव चौधरी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जीकरपुर के विकास में मौजूदा तथा पूर्व सरकारों का कोई योगदान नहीं है। यहां बिल्डरों ने बहुमंजिला इमारतें तो बनाई लेकिन उन्होंने भी सरकारी मास्टर प्लान को तोडऩे के अलावा कुछ नहीं किया।

(SUBHEAD)

सुखदेव चौधरी ने बताया कि परिषद में कई प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो चुका है और परिषद के पूर्व प्रधान विधायक बन चुके हैं। इसके बावजूद यहां आवारा जानवरों की समस्या का आजतक समाधान नहीं हुआ है। शहर की कालोनियों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या आम है। जीरकपुर में परिषद व सरकार की अनदेखी की चलते लगातार अवैध निर्माण हो रहे हैं। बिल्डर लॉबी परिषद की मिलीभुगत के साथ अवैध कालोनियों का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां कई मार्ग ऐसे हैं जहां सडक़ों की चौड़ाई को भी कम कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि यहां आम जनता के लिए बने नेचर पार्कों की हालत दयनीय हो चुकी है। आवासीय क्षेत्रों में गलियां टूटी पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद पड़ी हैं। नगर परिषद के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। परिषद की अनदेखी के चलते आज जीरकपुर में सैकड़ों की संख्या में अवैध होटल पनप रहे हैं। जहां कई तरह के अनैतिक कार्य होते हैं। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री, स्थानीय निकाय मंत्री को भी पत्र लिखे जा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

(MOREPIC1)  
सुखदेव चौधरी ने बताया कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक में जीकरपुर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि एक सितंबर को परिषद का घेराव किया जाएगा। उन्होंने जीरकपुर वासियों को इस घेराव में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इस घेराव में शहर की सभी सोसायटियों के अध्यक्ष व सचिवों के अलावा सभी क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि परिषद अधिकारियों का घेराव करने के बाद सीएम आवास की तरफ कूच किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X