Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

कस्टम में सुप्रीटेंडेंट संदीप सिंह ने महिला को दिया प्लाज्मा

Updated on Tuesday, October 20, 2020 16:14 PM IST

-लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर संदीप सिंह हुए थे कोरोना संक्रमित
-अपनी सोसायटी में रहने वाली महिला को दिया प्लाज्मा

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम/मुम्बई। नई दिल्ली के पालम एक्सटेंशन (द्वारका) निवासी मुम्बई में कस्टम विभाग में सुप्रीटेंडेंट संदीप सिंह ने एक महिला को प्लाज्मा देकर समाज सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया है। संदीप सिंह ने खुद कोरोना संक्रमित होने पर बहुत मानसिक तनाव झेला। जिससे निकलने में उनके परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों की अहम भूमिका रही।

 

कस्टम विभाग में सुपरिटेंडेंट संदीप सिंह ने नवी मुम्बई के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक महिला को प्लाज्मा देकर अनूठा उदाहरण पेश किया है। साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि अगर भविष्य में भी किसी को प्लाज्मा की जरूरत होगी तो वे फिर से प्लाज्मा डोनेट करने को तैयार रहेंगे। लॉकडाउन के दौरान जुलाई-अगस्त में कोरोना चरम पर था। देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई समेत महाराष्ट्र के अनेक शहरों में कोरोना का फैलाव बढ़ता ही जा रहा था। वहीं देश के अन्य राज्यों में भी कोरोना का खौफ जारी था। हर कोई आतंकित था।

कस्टम विभाग में सुपरिडेंटेंड संदीप सिंह को वर्क फ्रॉम होम के बीच कस्टम विभाग के कार्यालय में बुला लिया गया। वे उसी दिन कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी के सम्पर्क में आए और खुद भी कोरोना संक्रमित हो गए। फिर कोरोना संक्रमित होने के कारण 15 जुलाई से 7 अगस्त 2020 तक वे एकांतवास में रहे। अपने इस पीरियड के दौरान उन्होंने जो मानसिक तनाव झेला, वह बहुत पीड़ादायक रहा। कभी बुखार, कभी घबराहट तो कभी मानसिक परेशानी। हालत तो उस समय और भी खराब हुई जब उनके साथी अधिकारी का कोरोना संक्रमित होने के चलते निधन हो गया। इस घटना ने तो उन्हें और भी परेशान कर दिया।

 (MOREPIC1)

पत्नी सरोज, बेटा वरदान और बेटी वीरा एक ही घर में उसने अलग एकांतवास में रहने को मजबूर हुए। संदीप सिंह कहते हैं कि पत्नी सरोज की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई थी। उन्हें उनको संभालने के साथ-साथ बच्चों को भी देखना था। बेटी वीरा छोटी है। वह कभी उनका दरवाजा खटखटाती तो कभी दरवाजा खुला देखकर कमरे में पहुंच जाती। खुद भी बीमार हुई, लेकिन खुद की सेहत का ख्याल ना करके सरोज ने पूरे परिवार को खान-पान के साथ मानसिक पीड़ा से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। हिम्मत नहीं हारी। पूरे परिवार की कोरोना जांच हुई। जब तक रिपोर्ट नहीं आई, तब तक तनाव का पारा बहुत अधिक चढ़ा हुआ था। खैर 22 जुलाई 2020 को परिवार में पत्नी सरोज, बेटा वरदान और बेटी वीरा की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई। इससे सभी ने सुकून की सांस ली। वहीं 24 जुलाई को संदीप सिंह की कोरोना जांच हुई और इस बार भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से परिवार की चिंता बढ़ गई। हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें एकांतवास में रहकर खुद की देखरेख और इम्युनिटी बूस्टर लेने की बात कही। आखिरकार 7 अगस्त 2020 को संदीप ङ्क्षसह की भी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई। तब जाकर परिवार का तनाव खत्म हुआ।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X