Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सीएम ने करनाल से किया गुरुग्राम में यू-टर्न फ्लाईओवर का लोकार्पण

Updated on Sunday, November 01, 2020 17:09 PM IST


-मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया लोकार्पण
-एनएच 48 पर डीएलएफ साइबर सिटी के निकट नवनिर्मित यू-टर्न फ्लाईओवर वाहन चालकों के लिए खुला

गुरुग्राम। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर डीएलएफ साइबर सिटी के नजदीक बनाया गया यू-टर्न फ्लाईओवर रविवार को हरियाणा दिवस से वाहन चालकों के लिए खुल गया है। इस यू-टर्न फ्लाईओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।


इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह यू-टर्न फ्लाईओवर बनाकर गुरुग्राम को ट्रैफिक जाम मुक्त बनाने की दिशा में हमने एक औऱ कदम आगे बढ़ाया है। लगभग 52 करोड़ रुपए की लागत से बने इस फ्लाईओवर से गुरुग्राम के लोगों तथा बाहर से यहां आने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे जहां एक ओर गुरुग्राम में डीएलएफ साइबर सिटी या एंबिएंस मॉल की तरफ से दिल्ली या उद्योग विहार जाने वाले वाहन चालक ट्रैफिक जाम तथा दुर्घटना से बच पाएंगे, वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक जाम से होने वाले वायु प्रदूषण से गुरुग्राम वासियों को राहत मिली और वाहन चालको के समय की बचत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एक-एक करके गुरुग्राम की ट्रैफिक जाम से संबंधित समस्याओं को हल कर रहे हैं। पहले इफको चौक, सिगनेचर टावर और राजीव चौक को ट्रैफिक जाम से मुक्त किया। उसके बाद हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर बनाकर उसे जाम मुक्त बनाया। अब शंकर चौक को जाम मुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल के पास भी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर चार लेन का यू-टर्न अंडरपास बनाया जा रहा है, जो अपने निर्माण के अंतिम चरण में है। वह अंडर पास बनने के बाद गुरुग्राम वासियों को एंबिएंस मॉल या डीएलएफ साइबर सिटी की तरफ जाने के लिए दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर के नीचे से घूम कर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे इस अंडर पास से ही अपने गणतव्य पर पहुंच पाएंगे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर डीएलएफ साइबर सिटी के निकट बनाए गए यू-टर्न फ्लाईओवर तथा एंबिएंस मॉल के नजदीक बनाए जा रहे यू-टर्न अंडर पास, दोनों की कुल अनुमानित लागत 122 करोड़ 16 लाख रुपए है, जिसमें से लगभग 52 करोड़ रुपए की लागत के यू-टर्न एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण पूरा किया गया है। पूरे प्रोजेक्ट की लागत को 75:25 अनुपात में एनएचएआई व राज्य सरकार वहन कर रही हैं।

(MOREPIC1) 
ई-उद्घाटन अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक शशि भूषण ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बताया कि नवनिर्मित यू-टर्न फ्लाईओवर की लंबाई 675 मीटर है और इसकी चौड़ाई 12.5 मीटर है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की चुनौती के बावजूद इस 3 लेन के यू-टर्न फ्लाईओवर का निर्माण 18 महीने की निर्धारित अवधि में पूरा किया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद भी इसका रख रखाव 48 महीने तक संबंधित निर्माण एजेंसी ही करेगी। इसका निर्माण मार्च 2019 में शुरू हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि अनुमान है कि इस फ्लाईओवर का लगभग 16000 वाहन प्रयोग करेंगे।
इस मौके पर ई-उद्घाटन के साथ फ्लाईओवर से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इस अवसर पर गुरुग्राम में गुडग़ांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर सिंगला, भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, उपायुक्त अमित खत्री, अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पंवार, एनएचएआई के परियोजना निदेशक शशि भूषण, तकनीकी प्रबंधक विकास मित्तल, गुरुग्राम के एसडीएम जितेंद्र कुमार सहित जिला प्रशासन तथा एनएचएआई के कई अधिकारी गण उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X