Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची थी पीड़िता , होटल के कमरे में शराब पिलाकर कांस्टेबल ने किया रेप

Updated on Wednesday, February 26, 2025 11:09 AM IST

नई दिल्ली। बेंगलुरु से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी, जब उसके साथ ये घटना घटी।

क्या है मामला?

पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने बताया कि, एक पुलिस कॉन्स्टेबल को 17 वर्षीय बलात्कार पीड़िता लड़की के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने आई थी और मदद दिलाने के बहाने उसके साथ बलात्कार किया गया।

उन्होंने बताया कि, इस मामले में बोमनहल्ली पुलिस ने एक कॉन्स्टेबल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बोमनहल्ली पुलिस स्टेशन में कार्यरत कांस्टेबल अरुण और पीड़ित लड़की के दोस्त विक्की को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

बता दें, पीड़िता की मां ने बोमनहल्ली पुलिस में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। माइको लेआउट पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ POCSO और BNS अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पहले पड़ोसी ने किया बलात्कार

नाबालिग पीड़िता बोमनहल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में ही रहती है। पीड़िता की पहचान विक्की नाम के एक शादीशुदा व्यक्ति से हो गई थी, जो उसका पड़ोसी था। इसके बाद आरोपी विक्की ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और बाद में उसके साथ मारपीट की।

पुलिस कॉन्स्टेबल बना दरिंदा

इस घटना के बाद नाबालिग पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद मां ने बोमनहल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कॉन्स्टेबल अरुण ने पीड़िता से दोस्ती कर ली और न्याय दिलाने और नौकरी दिलवाने का झांसा देकर रेप किया।

पिछले साल दिसंबर के महीने में आरोपी कॉन्स्टेबल अरुण ने पीड़िता को एक होटल में बुलाया और उसे शराब की बोतल में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोपी ने फिर उसके साथ बलात्कार किया और किसी को न बताने की धमकी दी।

पीड़िता को कॉन्स्टेबल ने दी धमकी

आरोपी कॉन्स्टेबल अरुण ने पीड़िता का बलात्कार करने के बाद उसे धमकी दी कि अगर वो किसी को इस घटना की जानकारी देती है तो उसके पास उसके प्राइवेट वीडियो हैं और वो उन्हें इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। फिलहाल आरोपी कॉन्स्टेबल और पड़ोसी विक्की को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X