Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जल्द बनाई जाएगी राष्ट्रीय समिति- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Updated on Saturday, February 22, 2025 18:56 PM IST

चण्डीगढ़ | केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की एक समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति के जरिए देश के किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अगर देश के किसान प्राकृतिक खेती को सही तरीके से अपनाएंगे तो निश्चित ही किसानों को ना केवल अच्छी आय होगी अपितु धरती की उपजाऊ शक्ति को भी बचाया जा सकेगा। इसके साथ ही नागरिकों को बिना दवाई और पेस्टिसाइड के सब्जियां, अनाज और फल मिल पाएगा।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जिला कुरूक्षेत्र के गांव कैंथला में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की देखरेख में की जा रही प्राकृतिक खेती का अवलोकन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र का अवलोकन किया। यहां पर देशी नस्ल की गायों की गौशाला, गोबर गैस प्लांट, गुुरुकुल के होस्टल और अन्य संस्थानों का बारीकी से अवलोकन किया और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को गुरुकुल की प्रगति और उपलब्धियों को विस्तार के साथ रखा। इसके उपरांत केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने गांव कैंथला में की जा रही प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया।

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने किया कुरूक्षेत्र के गांव कैंथला में प्राकृतिक खेती व गुरुकुल कुरुक्षेत्र का किया अवलोकन

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कैंथला प्राकृतिक खेती के फार्म हाउस पर गेहूं, गन्ने की फसल के साथ-साथ सब्जियों और फलदार पौधों को देखा और आश्चर्य चकित रह गए। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने गुड बनाने की प्रक्रिया को देखा और ताजे गुड का स्वाद भी चखा। इन तमाम अहम विषयों को देखने के बाद केन्द्रीय कृषि मंत्री ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरुकुल के खेतों में प्राकृतिक खेती के व्यवाहरिक तरीके को देखकर एक सुखद एहसास हुआ। आज के युग में कैमिकल, फर्टिलाइजर के ज्यादा प्रयोग से धरती की उर्वरा शक्ति खत्म हो गई है और मित्र कीट भी मर रहे है। इस धरती से उत्पादित फल, सब्जियों के कारण कई रोगों ने जन्म ले लिया है। अगर स्थिति नहीं बदली तो देश की भावी पीढ़ी माफ नहीं करेगी।

 उन्होंने कहा कि अब सही समय है कि प्राकृतिक खेती को अपनाया जाए। इस प्राकृतिक खेती को धीरे-धीरे अपनाकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। किसानों की धारना गलत है कि प्राकृतिक खेती को अपनाने से उत्पाद घटता है, लेकिन अगर सही तरीके से प्राकृतिक खेती को अपनाया जाए तो उत्पाद के साथ-साथ अन्न की गुणवत्ता और धरती भी बच जाएगी। इस खेती के साथ एक साथ कई फसले ली जा सकती है इसका अद्भुत प्रयोग गांव कैंथला के फार्म में देखने को मिला है। यहां की फसलों का रंग देखकर पुराने जमाने की यादें ताजा हो गई है। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि देश के किसानों को गांव कैंथला को प्राकृतिक खेती के मॉडल को जरूर देखना चाहिए।

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती के मिशन को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए गुजरात के राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत सराहनीय कार्य कर रहे है। आज किसानों को एक या दो एकड़ से प्राकृतिक खेती को शुरू करना चाहिए, लेकिन इसके लिए प्रशिक्षण लेना जरूरी है। प्रशिक्षण लेने के बाद ही प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस फार्म हाउस पर हजारों लोग विजिट कर रहे है और पूरे देश में यह फार्म हाउस एक प्राकृतिक खेती के मॉडल के रूप में पहचान बना चुका है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X