Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

सीईसी-ईसी की नियुक्तियों के विरुद्ध याचिकाओं पर सुनवाई आज

Updated on Wednesday, February 19, 2025 09:59 AM IST

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह 2023 के कानून के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) एवं चुनाव आयुक्तों (ईसी) की नियुक्तियों के विरुद्ध दायर याचिकाओं पर 19 फरवरी को सुनवाई करेगा।

लोकतंत्र का उपहास उड़ाया है

जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस एन. कोटिस्वर सिंह की पीठ को गैरसरकारी संगठन एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफाॉर्म्स की ओर से पेश अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सूचित किया कि संविधान पीठ द्वारा 2023 के फैसले में दिए गए निर्देश के बावजूद सरकार ने चयन समिति से प्रधान न्यायाधीश को बाहर कर दिया है और लोकतंत्र का उपहास उड़ाया है।

यह मामला 19 फरवरी को सूचीबद्ध

इस फैसले में संविधान पीठ ने निर्देश दिया था कि सीईसी एवं ईसी का चयन व नियुक्तियां एक समिति के जरिये की जाएंगी जिसमें प्रधान न्यायाधीश शामिल होंगे। भूषण ने कहा, 'यह मामला 19 फरवरी को सूचीबद्ध है, लेकिन यह क्रमांक-41 पर है। सरकार ने संविधान पीठ द्वारा अपनाए गए दृष्टिकोण की अनदेखी करके 2023 के कानून के अनुसार सीईसी और ईसी की नियुक्ति कर दी है। कृपया इस मामले को ऊपर लाएं क्योंकि मामले पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है।'

एक अन्य याचिकाकर्ता जया ठाकुर की ओर से पेश अधिवक्ता वरुण ठाकुर ने कहा कि सरकार ने नए कानून के तहत तीन नियुक्तियां की हैं जिन्हें चुनौती दी गई है। पीठ ने भूषण और अन्य पक्षकारों को आश्वस्त किया कि सूचीबद्ध किए गए कुछ अत्यावश्यक मामलों के बाद वह 19 फरवरी को ही याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

गौरतलब है कि 17 फरवरी को सरकार ने ईसी ज्ञानेश कुमार को अगला सीईसी नियुक्त किया है। नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले वह पहले सीईसी हैं।

मुद्दे पर अंतिम निर्णय गुण-दोष के आधार पर लिया जाएगा

उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को शीर्ष अदालत ने 2023 के कानून के तहत सीईसी व ईसी की नियुक्ति के विरुद्ध दायर याचिकाओं पर सुनवाई की तिथि यह कहते हुए 19 फरवरी तय की थी कि अगर इस बीच कुछ होता है तो इसके परिणाम भी होंगे। साथ ही कहा था कि इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय गुण-दोष के आधार पर लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X