Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि गुरू रविदास जी को जयंती पर किया नमन

Updated on Wednesday, February 12, 2025 18:40 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज नई दिल्ली में संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संत रविदास की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास जी महाराज ने एकता, मानवता और भाईचारे का जो संदेश दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि हमें संतो, महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलते हुए सदैव समाज भलाई के काम करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा में संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार-प्रसार योजना शुरू की हुई है, जिसके अंतर्गत संतो, महापुरुषों की जयंतियां व शताब्दियां सरकारी तर्ज पर मनाने की पहल की है। इसी कड़ी में संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती, बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती, संत कबीरदास जयंती, भगवान वाल्मिकी जयंती आदि जयंतियां एवं शताब्दियां राज्य स्तर पर मनाई गई हैं।

सतगुरु रविदास जी महाराज के श्लोक ‘‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सब को अन्न, छोट बड़ा सब संग बसे रैदास रहे प्रसन्न’’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि उनकी वाणी को चरितार्थ करने का काम पिछले दस वर्षों में हरियाणा सरकार  ने किया है।  आज गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। उन्होंने बताया कि संत रविदास जी का एक स्मारक कुरूक्षेत्र में बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में संत शिरोमणि गुरू रविदास के चित्र पर किए पुष्प अर्पित , मुख्यमंत्री बोले, संत शिरोमणि गुरू  रविदास के एकता, मानवता और भाईचारे के संदेश आज भी प्रासंगिक

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के राजस्व, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, भिवानी के सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भी संत गुरू रविदास जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X