Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जल शक्ति मंत्रालय हरियाणा के डार्क जोन ब्लॉकों में भूजल स्तर में सुधार के लिए करेगा कार्य - केंद्रीय जल शक्ति मंत्री

Updated on Wednesday, February 12, 2025 18:40 PM IST

चंडीगढ़ | केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने कहा है कि जल शक्ति मंत्रालय हरियाणा के डार्क जोन ब्लॉकों में भूजल स्तर में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाएगा। उन्होंने बताया कि देशभर में लगभग 150 जिलों के विभिन्न ब्लॉक डार्क जोन में आ चुके हैं, जिनमें हरियाणा भी शामिल है। जल शक्ति मंत्रालय का प्रयास हरियाणा के ब्लॉकों को डार्क जोन से बाहर निकालना है, और यह कार्य जनभागीदारी के बिना संभव नहीं होगा। इसके तहत, मंत्रालय भूजल पुनर्भरण (रीचार्ज) और जल संचयन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करेगा, जिससे भूजल स्तर में स्थायी सुधार लाया जा सके।

श्री सी आर पाटिल आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग और मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय उपस्थित थे।केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2024 में हरियाणा राज्य को विकास परियोजनाओं के लिए लगभग 76 हजार करोड़ रुपए आवंटित हुए। साथ ही, लगभग 78 हजार करोड़ रुपए अनुदान के रूप में प्राप्त हुए हैं, जिससे हरियाणा तीव्र गति से आगे बढ़े रहा है। वहीं, वर्ष 2014 से पूर्व की सरकार में हरियाणा को केंद्रीय बजट में 19 हजार करोड़ रुपए और अनुदान के रूप में 21 हजार करोड़ रुपए ही मिलते थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इस वर्ष का जो बजट पेश किया है, वो हर वर्ग के कल्याण का बजट है। बजट में युवा, महिला, किसान और गरीबों का ख्याल रखा गया है। मध्यम वर्ग को भी बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त किया गया है। इससे लगभग 7 करोड़ करदाताओं को लाभ मिलेगा। इस कदम से लोगों की खरीद क्षमता बढ़ेगी, जिससे मार्केट में उत्पादों की मांग बढ़ने से उद्योग क्षेत्र को भी फायदा होगा।

हरियाणा के 13.8 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का सीधा मिल रहा लाभ

प्रधानमंत्री का भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का है विज़न ,श्री सी आर पाटिल ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें नंबर पर थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में लगातार प्रगति करते हुए आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस तीसरे टर्म के कार्यकाल में प्रधानमंत्री का विज़न इसे तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का है, जिसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण क्षेत्र और कृषि क्षेत्र पर भी फोकस किया गया है। 100 कम उत्पादक्ता वाले जिलों पर फोकस करते हुए तुअर, मसूर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कृषि ऋण सीमा को 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है। स्टार्टअप के लिए भी 20 हजार करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि बजट में अगले पांच वर्षों में सरकारी विद्यालयों में 50,000 अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को ब्रॉडबेंड कनेक्टविटी से जोड़ा जाएगा। सभी जिला अस्पतालों में डे-केयर कैंसर केंद्र स्थापित करने की भी योजना बजट में रखी गई है। इसी वर्ष 200 केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जल शक्ति मंत्रालय को भी 67000 करोड़ जल जीवन मिशन के लिए आवंटित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हरियाणा के 13.8 लाख किसानों को सीधा लाभ पहुंच रहा है। देशभर में इस योजना से 9.58 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेल बजट में भी हरियाणा के रेल इंफ्रा को मजबूत बनाने के लिए 3416 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं। 1195 किमी लंबाई वाले 14 नए प्रोजेक्ट्स का कार्य प्रगति पर है। हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों को 1149 करोड़ रुपए की राशि से अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X