Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सड़क सुरक्षा को लेकर पंचकूला में आयोजित की गई सांतवी हरियाणा राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Updated on Tuesday, February 11, 2025 19:14 PM IST

चंडीगढ़ । सड़क सुरक्षा विषय पर आज पंचकूला स्थित ईआरएसएस बिल्डिंग के ऑडिटोरियम में सांतवी हरियाणा राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बच्चों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  कपूर ने इस दौरान जो विद्यार्थी पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए, उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में  कपूर ने बल्लभगढ़ के सिटी पुलिस थाने में कार्यरत एसएचओ शमशेर को उनके पुलिस थाने को वर्ष 2024 में गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘बेस्ट पुलिस स्टेशन‘ चयनित किए जाने पर सम्मानित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस के विभिन्न क्षेत्रों जैसे ट्रैफिक, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, एसटीएफ व साइबर में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन का उद्देश्य बच्चो को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करना है ताकि कल को जब वे सड़कों पर वाहन लेकर उतरे तो यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को वाहन की ओवरटेकिंग करने, लेन बदलने, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के दुष्प्रभावों आदि के बारे में बताया गया।

कपूर ने विजेता प्रतिभागियों तथा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी सड़क सुरक्षा की मुहिम को आगे बढ़ाए और अन्य लोगों को भी इसका हिस्सा बनाएं। इसके अतिरिक्त,  कपूर ने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, नशा मुक्त हरियाणा अभियान के बारे में भी अपने विचार रखें। महिला सुरक्षा पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रदेश में सुरक्षित वातावरण देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि महिलाओं में सुरक्षा की भावना को बल मिले।  कपूर ने कहा अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी है कि सभी बेहतर तालमेल के साथ मिलकर एक अच्छी टीम के रूप में काम करें।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ट्रैफिक हरदीप दून ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। इस मौके पर अपने विचार रखते हुए  दून ने कहा कि लोगो को यातायात नियमो के बारे में जागरूक करने के लिए एनएच-44 पर एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरा को स्थापित करने का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करना है।

कार्यक्रम में  कपूर ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र भेंट करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। इसके अलावा उन्होंने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने सभी सम्मानित अधिकरियों और कर्मचारियों को भविष्य में भी ऐसे ही अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

गौरतलब है कि वर्ष-2023 की अपेक्षा वर्ष-2024 में 657 सड़क हादसों में कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही, वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में 279 सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु में भी कमी आई है तथा 432 लोग कम घायल हुए हैं। घातक सड़क दुर्घटनाओं के मामलो में भी रिकॉर्ड कमी देखी गई है, वर्ष 2023 में जहां कुल 4652 मामले सामने आए थे वही इस वर्ष ये घटकर 4389 रह गए है जो पिछले वर्ष की तुलना में कुल 5.65 प्रतिशत कम हैं। वर्ष-2024 में हरियाणा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के 2366 जागरूकता अभियान चलाए गए जिनके माध्यम से 3 लाख 16 हजार 414 बच्चों व अन्य लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित की। इसी प्रकार हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में लेन ड्राइविंग की पालना सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाए गए जिसके तहत लेन ड्राइविंग नियमों की उल्लंघना करने वाले 3,86,266 वाहन चालकों के चालान किए गए।

पहली बार वर्ष 2013 में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को पायलट तौर पर फरीदाबाद में  कपूर ने पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात रहते हुए किया था। इसके बाद, इस प्रतियोगिता को प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह प्रदेश में सातवी हरियाणा राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमें 21975 विद्यालयों व महाविद्यालयो द्वारा भाग लिया गया जिसमें लगभग 4407471 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। इस दौरान  कपूर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे सड़कों पर सुरक्षित ड्राइविंग करते हुए यातायात नियमों की पालना करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर , ममता सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इआरएसएस-112, हरदीप सिंह दून, पुलिस आयुक्त आईजी राकेश कुमार आर्य, आईजी सीआईडी पंकज नैन, डिप्टी डायरेक्टर आरएफएसएल डॉ अजय, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक इआरएसएस-112 नितिका गहलोत, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक पुष्पा, डीसीपी क्राइम व ट्रैफिक मुकेश मल्होत्रा सहित कई अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X