Thursday, 27 March 2025
BREAKING
रोटरी ने डॉन बॉस्को छात्रों के लिए वाइल्डलाइफ एजुकेशनल ट्रिप आयोजित किया युवा फोटोग्राफरों की चमक ईक्षण में कला, संस्कृति और फोटोग्राफी का उत्सव जल स्रोत प्रबंधन के लिए क्रांतिकारी साबित होगा बजट: बरिंदर कुमार गोयल पंजाब को तरक्की की राह पर ले जाएगा स. भगवंत सिंह मान सरकार का बजट: हरभजन सिंह, ई.टी.ओ. मिर्गी से जुड़े मिथकों को मिटाना बेहतर भविष्य के लिए मिर्गी से संबंधित जागरूकता बढ़ाना फिनवेसिया ने भारत के पहले एआई-संचालित वित्तीय सुपरऐप ‘जम्प’ के साथ पंजाब पर बड़ा दांव लगाया पंजाब बजट 2025-2026 राज्य के सर्वांगीण विकास में और तेजी लाएगा: लालजीत सिंह भुल्लर वित्त मंत्री ने बदलते पंजाब के लिए सर्वपक्षीय विकास वाला बजट पेश कियाः तरुनप्रीत सिंह सौंद नए बजट से प्रदेश के शहरों का होगा कायाकल्प, शहरी निवासियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं: मुंडिया समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब बजट 2025-26 की सराहना की

धर्म कर्म

भगवान श्री महावीर जैन श्वेतांबर मंदिर में प्रतिष्ठा व संक्रांति महोत्सव 13 फरवरी को

Updated on Tuesday, February 11, 2025 18:44 PM IST

चंडीगढ़ । जैन धर्म के प्रति कम जानकारी रखने वाले मानते हैं कि जैन समुदाय धड़ो में बंटा हुआ है। लेकिन वास्तविकता यह है कि दोनों का मकसद एक ही है, आदि देव की पूजा करना और मानव मात्र का धर्म के रास्ते पर चलते हुए कल्याण करना। यह प्रवचन गुरु आत्म-वल्लभ समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति श्रुतभास्कर जैनाचार्य  विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहे।

आत्मानंद जैन सभा की ओर से भगवान  महावीर जैन श्वेतांबर मंदिर, सेक्टर 28 में प्रतिष्ठा व संक्रांति महोत्सव में विशेष रूप से पधारे आत्म-वल्लभ समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति श्रुतभास्कर जैनाचार्य  विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर के सान्निध्य में मनाया जा रहा है। 10 से 14 फरवरी तक मनाए जा रहे प्रतिष्ठा व संक्रांति महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए जैनाचार्य  विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर  ने बताया कि जैन धर्म दुनिया के सबसे पुराने धर्म में एक है। जैन धर्म का मूल उद्देश्य मानव मात्र का सर्वांगीण विकास है। वह आज अपने गुरु की प्रतिष्ठा हेतु चंडीगढ़ जैन मंदिर में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु प्रतिमा-प्रतिष्ठा के साथ-साथ दुनिया में व्याप्त युद्ध के माहौल को देखते हुए विश्व शांति हेतु भी ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की जाएगी, ताकि लोगों में डर और भय का माहौल न बने। गुरु ने बताया कि पर्याप्त मंत्र उच्चारण के बाद प्रण प्रतिष्ठा की जाती है यह अपने गुरु, धर्म और समाज के प्रति एक समर्पण भावना है। गुरुजी ने बताया हिंदू मुस्लिम सिख इसाई धर्म बेशक सब अलग अलग हैं, लेकिन सभी अपने-अपने तरीके से पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन रास्ता सबका एक ही है।  आत्मा का परमात्मा से मिलन का। सभी धर्म हमें अमन चैन और मिलजुल और आपस मे प्यार मोहब्बत से रहना सिखाते हैं। गुरुजी ने यह भी बताया 144 साल बाद जो प्रयाग में महाकुंभ लगने जा रहा है यहां पर बड़े-बड़े साधु संत पहुंचे हुए हैं यह भी एक संदेश देता है कि हमें एक दूसरे के प्रति संवेदना और प्यार की भावना रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ हिंदुओं को धर्म के प्रति जोड़ने का एक बहुत ही अच्छा प्रयास है।

इस अवसर पर आत्मानंद जैन सभा के प्रेसिडेंट सुशील जैन और महामंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि 13 फरवरी को आयोजित महोत्सव में चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया सहित पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट के जज साहिबान और काफी संख्या में गणमान्य शख्सियत शामिल होंगी और गुरु आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Have something to say? Post your comment
जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

काशी विश्वनाथ मंदिर में कब और कौन करते हैं सप्तर्षि आरती? आइए, इसके बारे में जानें सबकुछ

: काशी विश्वनाथ मंदिर में कब और कौन करते हैं सप्तर्षि आरती? आइए, इसके बारे में जानें सबकुछ

रमजान को संयम का महीना माना जाता है,यह महीना सिर्फ इबादत का ही नहीं इंसानियत के लिए बहुत खास  है

: रमजान को संयम का महीना माना जाता है,यह महीना सिर्फ इबादत का ही नहीं इंसानियत के लिए बहुत खास है

झारखंड के सोनमेर मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार

: झारखंड के सोनमेर मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार

हिंदू धर्म के पुराणों से आयुर्वेद तक: मेंहदी क्यों है इतनी खास

: हिंदू धर्म के पुराणों से आयुर्वेद तक: मेंहदी क्यों है इतनी खास

रमजान का महीना होने वाला है  शुरू , जानें जकात का महत्व

: रमजान का महीना होने वाला है शुरू , जानें जकात का महत्व

56वें वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह में  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

: 56वें वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

X