Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम:भावुकता भरे पलों के बीच सेवानिवृत्त हुईं असिस्टेंट मेटर्न नीलम मल्होत्रा

Updated on Friday, October 31, 2025 20:27 PM IST

गुरुग्राम। किसी कर्मचारी, अधिकारी के सेवानिवृत्ति के पल वह पल होते हैं, जब उसके पूरे कार्यकाल की यादें उसके सहकर्मियों के जहन में ताजा हो जाती हैं। वे पल उस समय और ज्यादा खास हो जाते हैं जब सेवानिवृत्त होने वाले के लिए किसी की आंखें नम हों तो किसी की आंखों में अश्रुधारा हो। कुछ ऐसा ही नजारा आज देखने को मिला गुरुग्राम के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल की असिस्टेंट मेटर्न (एसएनओ) नीलम मल्होत्रा की सेवानिवृत्ति समारोह में।

नीलम मल्होत्रा की वर्ष 1994 में गुरुग्राम जिला के हेलीमंडी अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स नियुक्ति हुई थी। एक साल तक वे वहां पर रहीं और वर्ष 1995 में उनकी तबादला गुरुग्राम जिला नागरिक अस्पताल में हो गया। फिलहाल जिला अस्पताल नया बनाया जाना है। इसलिए पूरा स्टाफ सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में समायोजित किया गया है। वर्ष 1995 से लेकर अब 2025 में सेवानिवृत्ति की तारीख तक असिस्टेंट मेटर्न नीलम मल्होत्रा अपने काम को पूजती रही हैं।

वर्ष 1994 में हेलीमंडी के अस्पताल में हुई थीं स्टाफ नर्स नियुक्त
-सेक्टर-10 गुरुग्राम नागरिक अस्पताल से हुईं सेवानिवृत्त
-31 साल के सेवाकाल में अपने प्रोफेशन को पूजते हुए किया काम
-सेवानिवृति पर हर स्टाफ की आंखों से बही अश्रुधारा

अस्पताल में स्टाफ की जरूरतों से लेकर मरीजों तक की जरूरतों, सुविधाओं के लिए उनका सदैव सकारात्मक रवैया रहा। काम के लिहाज से वे अस्पताल में हर किसी के लिए एक उम्मीद की किरण की तरह नजर आईं।

यह भी सच है कि व्यक्ति की नौकरी में नियुक्ति के साथ ही उसकी सेवानिवृति की तारीख भी तय हो जाती है। नीलम मल्होत्रा की सेवानिवृत्ति तारीख 31 अक्टूबर 2025 थी। अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ की ओर से उनकी सेवानिवृत्ति पर उनके सम्मान में शहर के ओल्ड रेलवे रोड स्थित राजवंशी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नीलम मल्होत्रा एवं उनके परिवारजनों के साथ अस्पताल के अधिकारियों का कार्यक्रम स्थल पर स्वागत किया गया। स्टाफ सदस्यों ने उनका व परिवार का मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अस्पताल के पीएमओ डा. लोकवीर सिंह ने असिस्टेंट मेटर्न नीलम मल्होत्रा को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। यह पहल बेहद ही भावुकता भरे थे। हर कोई भावुक नजर आया। जो ज्यादा भावुक हुआ उसकी आंखों से अश्रुधारा भी बह चली। इस दौरान नीलम मल्होत्रा के पति विनीत मल्होत्रा, बेटा-बेटी व अन्य परिवारजन भी भावुक हो गए।

सब अधिकारियों ने मिलकर कटवाया केक
इस अवसर पर अस्पताल के डीएमएस डा. नीरज यादव एवं डा. मनीष राठी, डा. हिमानी यादव, एसएमओ डा. नीना गठवाल, मैटर्न सुनीता देवी, एसएनओ प्रोमिल एवं कमलेश सिवाच, प्रेम, रोशनी, सुमित्रा, मंगलकौर, पूनम सहराय समेत काफी संख्या में नर्सिंग ऑफिसर मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर डा. नीलम मल्होत्रा के साथ सेवानिवृत्ति का केक काटा और उनके सदा सुखी, स्वस्थ होने की कामना की। स्टाफ की ओर से उन्हें उपहार भेंट किए गए। हर बैच और हर वार्ड के अनुसार सामूहिक यादगार तस्वीरें खिंचवाईं गई।

पीएमओ डा. लोकवीर ने की कार्यकाल की सराहना
पीएमओ डा. लोकवीर ने असिस्टेंट मेटर्न नीलम मल्होत्रा के कार्यकाल को बेहतरीन बताते हुए हर नर्सिंग ऑफिसर को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें इंसानियत की सेवा का यह अवसर मिला है। इसमें हमें बेहतर से बेहतर काम करके अपने दायित्व की पूर्ति करनी चाहिए। श्रीमती नीलम मल्होत्रा का आने वाले समय उज्जवल रहे। ऐसी उन्होंने कामना की। अन्य अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों ने भी नीलम मल्होत्रा के सुखमय जीवन की भगवान से कामना की।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X