Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जियो यूज़र्स को 18 महीनों तक मिलेगा Google AI Pro का मुफ़्त एक्सेस

Updated on Friday, October 31, 2025 09:48 AM IST

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) और गूगल ने आज एक बड़ी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। जिसके तहत दोनों कंपनियाँ मिलकर भारत में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को तेज़ी से बढ़ाएँगी। इस साझेदारी की सबसे बड़ी खासियत है, जियो यूजर्स को 18 महीनों के लिए Google AI Pro प्लान का मुफ़्त एक्सेस। इस ऑफर की कीमत करीब ₹35,100 प्रति यूज़र है। यूज़र्स को Google Gemini 2.5 Pro, लेटेस्ट Nano Banana और Veo 3.1 मॉडल के साथ शानदार इमेज और वीडियो बनाने की एक्सपेंडिड लिमिट मिलेगी। पढ़ाई और रिसर्च के लिए Notebook LM का बढ़ा हुआ एक्सेस, 2 TB क्लाउड स्टोरेज जैसी प्रीमियम सेवाएँ भी ऑफर में शामिल हैं। 

  • 2 TB क्लाउड स्टोरेज, Google Gemini 2.5 Pro का एक्सेस
  • लेटेस्ट Nano Banana, Veo 3.1 और Notebook LM का भी एक्सपेंडिड एक्सेस
  • रिलायंस और गूगल मिलकर भारत की AI क्रांति को देंगे नई रफ्तार 

शुरुआत में इस सुविधा को18 से 25 वर्ष के जियो यूज़र्स के लिए खोला जाएगा, बाद में सभी जियो यूजर्स को इसका एक्सेस मिलेगा। यह AI सुविधा कंपनी सिर्फ उन जियो ग्राहकों को मुहैया कराएगी जिनके पास 5जी अनलिमिटेड प्लान्स होंगे। रिलायंस की सहायक कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड और गूगल मिलकर जियो ग्राहकों के लिए यह खास AI सुविधा लेकर आए हैं। इसका उद्देश्य, हर भारतीय उपभोक्ता, संस्था और डेवलपर को AI से जोड़ना है। 

साझेदारी रिलायंस के “AI for All” विज़न के अनुरूप है, इसपर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश डी. अंबानी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि 1.45 अरब भारतीयों तक AI सेवाएं पहुँचें। गूगल जैसे दीर्घकालिक साझेदारों के साथ मिलकर हम भारत को AI सक्षम नहीं बल्कि AI समर्थ बनाना चाहते हैं। जहाँ हर नागरिक और संस्था AI का उपयोग कर आगे बढ़ सके।” गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, “रिलायंस हमारे लिए भारत के डिजिटल भविष्य को साकार करने में एक अहम साझेदार रहा है। अब हम इस सहयोग को AI के युग में ले जा रहे हैं। यह पहल गूगल के अत्याधुनिक AI टूल्स को भारत के उपभोक्ताओं, व्यवसायों और डेवलपर्स तक पहुँचाएगी।”
दुनिया में भारत AI का हब बन सके, इसके लिए रिलायंस और गूगल भारत में उन्नत AI हार्डवेयर, यानी Tensor Processing Units (TPUs) तक, कंपनियों की पहुँच बढ़ाएँगे। इससे भारतीय उद्योगों को बड़े और जटिल AI मॉडल विकसित करने में मदद मिलेगी। प्रेस विज्ञप्ति में रिलायंस इंटेलिजेंस को Google Cloud का रणनीतिक साझेदार बताया गया है। जो भारतीय व्यवसायों में Gemini Enterprise के उपयोग को बढ़ावा देगा। यह एक आधुनिक AI प्लेटफ़ॉर्म है जो कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों में AI एजेंट्स बनाने और उपयोग करने की सुविधा देता है।

 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X