Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विधान सभा कर्मचारियों के लिए नियमित चलेंगे क्षमता निर्माण प्रोग्राम

Updated on Monday, November 10, 2025 19:40 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा परिसर में सोमवार को अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण योजना की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) के महानिदेशक मनोज यादव ने प्रशिक्षण योजना का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए हिपा नोडल एजेंसी रहेगी, जो कि विधायी प्रशिक्षण के लिए विशेष विंग स्थापित करेगा।


अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए शुरू हुई क्षमता निर्माण योजना  
हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान प्रशिक्षण के लिए रहेगी नोडल एजेंसी


विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि वे अतीत में शुरू किए गए कार्यों को लोक सभा के सहयोग से आगे बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कुछ नए इनिशिएटिव लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य पूर्ण समर्पण भाव से इसे करना चाहिए। क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से विधान सभा सचिवालय के अधिकारी न केवल विधायी प्रक्रिया की गहराई समझेंगे, बल्कि पारदर्शी और तकनीक-आधारित कार्यप्रणाली के प्रति अधिक सक्षम बनेंगे। इस प्रशिक्षण योजना का उद्देश्य विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों में प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और तकनीकी समझ को और सशक्त बनाना है। आधुनिक समय में प्रशासनिक व्यवस्था तभी प्रभावी बन सकती है जब उसमें निरंतर प्रशिक्षण, नवाचार और जिम्मेदारी का भाव जुड़ा हो।
हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) के महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विधान सभा सचिवालय की कार्य प्रणाली को अधिक व्यवस्थित और परिणाम मुखी बनाएगा। उन्होंने बताया कि हिपा इस प्रशिक्षण के तहत प्रशासनिक नेतृत्व, संचार कौशल, निर्णय-निर्माण और डिजिटल प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से पूर्व लिए जा रही परीक्षा को इम्तिहान न समझें, यह सिर्फ मूल्यांकन की प्रक्रिया है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारी गणों में विशेष उत्साह देखा गया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X