Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

हिमाचल के स्टार्टप व उद्यमियों ने जाने बौद्धिक संपदा अधिकार

Updated on Friday, October 31, 2025 20:45 PM IST


शिमला। केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा हिमाचल प्रदेश में उद्यमियों तथा स्टार्टअप्स को बौद्धिक संपदा अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए राजधानी शिमला में चल रहा दो दिवसीय नेशनल आईपी यात्रा कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया।गु

पीएचडीसीसीआई का दो दिवसीय आईपी यात्रा कार्यक्रम संपन्न

गुरुवार को इस कार्यक्रम का उदघाटन खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, परिवहन तथा उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस आर.डी नज़ीम ने किया था। दो दिन तक चले विभिन्न सत्रों में भारी संख्या में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों,स्टार्टअप तथा उद्योगपतियों ने भाग लिया।

आज दूसरे दिन बौद्धिक संपदा अधिकारों का प्रवर्तन विषय पर आयोजित तकनीकी सत्र के दौरान इंटीग्रम आईपी की संस्थापक श्वेता सेन थलवाल ने बताया कि अपने बौद्धिक संपदा अधिकारों की कानूनी वैधता कैसे सुरक्षित रखें। बौद्धिक संपदा अधिकारों का प्रभावी संरक्षण और प्रवर्तन के विषय पर विचार व्यक्त किए। इसके अलावा उन्होंने भारत में बौधिक संपदा अधिकारों के उलंघन्न पर कार्रवाई के प्रावधान को लेकर भी जानकारी दी।

दूसरे तकनीकी सत्र के दौरान सीएसआईआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ.सुखजिंदर सिंह ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर प्रस्तुति दी।
पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स की निदेशक एवं कार्यक्रम संचालक कंचन ज्युतशी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में इनोवटिव कार्य कर रहे उद्यमियों तथा स्टार्टअप को उनके उत्पादों के पंजीकरण करवाकर अंतरराष्ट्रीय मार्केट में नई पहचान दिलाना है। उन्होंने बताया कि दो दिन चले इस कार्यक्रम को लेकर स्टार्टअप में भारी उत्साह देखने को मिला है।
एनएसआईसी के पूर्व चेयरमैन एवं पीएचडीसीसीआई के सलाहकार एच.पी.कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों को आईपीआर पॉलिसी तथा इस संबंधी नियमों के बारे में जानकारी मिली है। जिससे वह अपने उत्पाद को मार्केट में बेहतर तरीके से उतार सकते हैं। पीएचडीसीसीआई हिमाचल के स्थानीय निदेशक अनिल सौंखला आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां विशेष रूप से एक हेल्प डेस्क लगाया गया। जिसके माध्यम से उद्यमियों तथा स्टार्टअप को आईपीआर के संबंध में लिखित जानकारियां तथा एमएसएमई की योजनाओं के बारे में बताया गया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X