चंडीगढ़। अखिल भारतीय लोहा व्यापार संघ की अहम बैठक में दिल्ली शाखा का दिल्ली के प्रमुख लोहा व्यापारियों की उपस्थिति में विधिवत गठन किया गया। इस आयोजन में केवल दिल्ली के विभिन्न इलाकों से जुड़े डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भाग लिया। राजधानी में संगठन का औपचारिक विस्तार ऐतिहासिक कदम माना गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता कासनिया और गुरुग्राम शाखा के प्रधान सुमित अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
-राजधानी में संगठन के औपचारिक विस्तार को बताया ऐतिहासिक कदम
-व्यापारी समुदाय के बीच तालमेल बढ़ाना है संघ का उद्देश्य: अमित गुप्ता कासनिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता कासनिया का कहना है कि यह पहल हरियाणा लोहा व्यापार संघ के सफल एवं सक्रिय कार्य मॉडल से प्रेरित है, जो पिछले साढ़े तीन वर्षों से उद्योग हित में लगातार कार्यरत है। उस अनुभव के आधार पर अब दिल्ली में भी एक मजबूत मंच तैयार किया गया है। जिसका उद्देश्य व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा, उद्योग से जुड़ी समस्याओं का समाधान और व्यापारी समुदाय के बीच तालमेल बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से दिल्ली शाखा की संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें
नितेश गुप्ता (बिट्टू), राज गुप्ता, सीए अंकुश गोयल, राजन दुआ और एस.के. मित्तल को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं। राज्यीय संयोजक के रूप में राजीव गर्ग, जितेंद्र गर्ग, नरेंद्र बंसल, नितेश गर्ग, प्रतीक राठी और पंकज गर्ग को नामित किया गया। एसोसिएशन के बेहतर संचालन के लिए दिल्ली को पांच भौगोलिक जोन में विभाजित किया गया। इसमें पूर्व दिल्ली से पवन बंसल को, पश्चिमी दिल्ली से गंगा शरण को, उत्तरी दिल्ली से अंशुल गुप्ता को, दक्षिणी दिल्ली से अश्विनी सचदेवा को और केंद्रीय दिल्ली से संजय गर्ग को जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर नरेंद्र एवं रुचिर ने कहा कि जब यह संगठन देशव्यापी स्तर पर विस्तार करेगा, तब यह न केवल व्यापारिक समस्याओं के समाधान का माध्यम होगा, बल्कि पूरे भारत के लोहा व्यापारियों के बीच आपसी भाईचारा, विश्वास और व्यवसायिक विकास की नई परंपरा स्थापित करेगा। इससे उद्योग में नई ऊर्जा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली शाखा का गठन, संगठन के राष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम है, जो आने वाले समय में उद्योग जगत में एकता और प्रगति की नई दिशा तय करेगा। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ उद्योग में सहयोग, पारदर्शिता और पारस्परिक विकास की भावना को भी मजबूत करेगा। प्रतिनिधियों ने कहा कि दिल्ली शाखा भविष्य में व्यापार से जुड़े मुद्दों जैसे कर व्यवस्था, परिवहन, और प्रशासनिक समन्वय पर सक्रिय भूमिका निभाएगी, ताकि कारोबारी माहौल और सुगम बने।