Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

विश्व वेटलैंड दिवस पर स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स ने सुखना लेक पर दूरबीन से देखे माइग्रेटरी बर्ड्स

Updated on Tuesday, February 04, 2025 10:35 AM IST

चंडीगढ़। विश्व वेटलैंड दिवस को मनाते हुए सोमवार को यूटी प्रशासन के मुख्य वन संरक्षक और पर्यावरण विभाग, चंडीगढ़  के एचओडी टीसी नौटियाल ने सुखना लेक के रेगुलेटर एंड से स्कूली बच्चों के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले ‘माइग्रेटरी बर्ड वॉचिंग विजिट्स’ का शुभारंभ किया। पहले दिन गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, आरसी-II, धनास और पोस्टग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 11, चंडीगढ़ के इको क्लब से 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के गैर सरकारी संगठन युवसत्ता द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यावरण विभाग के सहयोग से किया गया था।

अपने स्वागत भाषण में पर्यावरणविद् कुभूषण कंवर ने बताया कि इस वर्ष सुखना लेक पर जिन माइग्रेटरी बर्ड्स का आगमन हो चुका है, उनमें कॉमन पोचार्ड, रूडी शेल्डक, कॉमन कूट, ग्रेटर कॉर्मोरेंट, पर्पल हेरोन, ओरिएंटल पाइड हॉर्नबिल, पिंटेल, पर्पल मूरहेन, टार्टर आदि शामिल हैं। उनकी उड़ान के दिलचस्प पैटर्न को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वे रोलरकोस्टर की तरह वी-आकार में उड़ते हैं और हिमालय को पार करते हुए अपने लीडर्स को बदलते रहते हैं। युवा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए टी.सी. नौटियाल ने बताया कि हर साल सर्दियों की शुरुआत के साथ ही सैकड़ों माइग्रेटरी बर्ड्स दूर-दूर से सुखना लेक और अभयारण्य के अन्य वॉटर बॉडीज की ओर आते हैं।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ कई माइग्रेटरी बर्ड्स के उड़ान पथ पर स्थित है, जो हिमालय और यहां तक कि मध्य एशिया, साइबेरिया, यूरोप, चीन और जापान जैसे दूरदराज के स्थानों से उड़ान भरते हैं। ये माइग्रेटरी बर्ड्स नवंबर की शुरुआत में यहां पहुंचना शुरू कर देते हैं और मार्च तक इन्हें देखा जा सकता है। और यहां सुरक्षित रहने और खुशहाली के लिए, सुखना वाइल्डलाइफ सेंक्चुयरी क्षेत्र की ओर का शैलो वॉटर और वीड्स एक वरदान के समान हैं। कम से कम पक्षियों के लिए तो यह एक अच्छा आवास है।

इस अवसर पर युवसत्ता के संस्थापक प्रमोद शर्मा ने माइग्रेटरी बर्ड्स पर एक ग्रीन-क्विज भी आयोजित किया जिसमें पांच विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा महात्मा गांधी की आत्मकथाएँ देकर सम्मानित किया गया। इन विजेताओं में पोस्टग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 11 की इशिता और गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, आरसी-II, धनास के आतिफ रजा, दीपिका, प्रिंस, राधिका शामिल हैं। इस अवसर पर भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्तियों में गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, आरसी-II, धनास के हेडमास्टर कृष्ण मोहन और पोस्टग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 11, चंडीगढ़ की डॉ. सिमरजीत कौर और प्रोफेसर पारूल शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X