Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

Updated on Sunday, September 27, 2026 19:22 PM IST

चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित 12वें इन्स-आउट एक्सपो के तहत युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक विशेष पहल करते हुए यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से उभरते आर्किटेक्ट्स, अनुभवी आर्किटेक्ट्स और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर वास्तुकला के क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया।

इन्स-आउट एक्सपो में उभरते आर्किटेक्ट्स को एक मंच पर लाया
छात्रों व युवा पेशेवरों की चुनौतियों के समाधान के लिए बनाया गया:सुव्रत खन्ना


रविवार को यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के को-चेयर सुव्रत खन्ना ने कहा कि ‘यंग आर्किटेक्ट फोरम’ का गठन युवा आर्किटेक्ट्स और छात्रों को ऐसा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है, जहां वे आर्किटेक्चर के क्षेत्र में पढ़ाई पूरी करने के बाद पेशे में प्रवेश करते समय और काम के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कर सकें तथा उनके व्यावहारिक समाधान तलाश सकें। फोरम का उद्देश्य युवा पेशेवरों को अनुभवी आर्किटेक्ट्स के साथ संवाद करने, विचारों का आदान-प्रदान करने, बदलती पेशेवर कार्यप्रणाली को समझने तथा तकनीक और बदलती सामाजिक आवश्यकताओं से पैदा हो रहे नए अवसरों को तलाशने में मदद करना है।
यंग आर्किटेक्ट फोरम के संयोजक आर्किटेक्ट सुकुमार जयरथ ने कहा कि फोरम के माध्यम से युवा आर्किटेक्ट्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और संवाद को आगे बढ़ाया जा रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव पर बात करते हुए वाईएएफ की आर्किटेक्ट कनिका बंसल ने कहा कि युवा आर्किटेक्ट्स को चैट जीपीटी, मेटा, जैमिनी आदि जैसी नई तकनीकों को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों को ऐसे अवसरों के रूप में देखा जाना चाहिए, जो रचनात्मकता, शोध, कार्यक्षमता और पेशेवर कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं।
एक महत्वपूर्ण सत्र में प्रसिद्ध आर्किटेक्ट यतिन पांड्या ने डिजाइनिंग फॉर द प्लेस, पीपल एंड प्लैनेट विषय पर विचार रखे।
उन्होंने वास्तुकला, लोगों और पर्यावरण के बीच संबंधों पर चर्चा करते हुए ऐसे डिजाइनों के महत्व को रेखांकित किया, जो सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों के अनुरूप हों। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की अवधारणा केवल एक नारा बनकर नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे सार्थक और जन-केंद्रित शहरी विकास में परिवर्तित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई। इसका संचालन आर्किटेक्ट दीपिका गांधी ने किया, जबकि आर्किटेक्ट प्रिया गुप्ता, आर्किटेक्ट जितेश मलिक और आर्किटेक्ट मोहित विज पैनलिस्ट के रूप में शामिल हुए। चर्चा में वास्तुकला की शिक्षा और पेशेवर कार्यप्रणाली के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया। आर्किटेक्ट कलापी बुच ने भारतीय सांस्कृतिक जड़ों और समकालीन वास्तुकला के बीच संबंध तथा आधुनिक वास्तु अभिव्यक्ति में भारतीय मूल्यों और परंपराओं के समावेश पर चर्चा की।
 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

पंजाब में सौ किलोमीटर चलकर हेरिटेज आर्किटेक्चर पर शोध करेंगी बेंगलुरु की आर्किटेक्ट गीता बालकृष्णन

: पंजाब में सौ किलोमीटर चलकर हेरिटेज आर्किटेक्चर पर शोध करेंगी बेंगलुरु की आर्किटेक्ट गीता बालकृष्णन

X