Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

ज्यादा उम्र की महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये 5 सीड्स

Updated on Sunday, February 02, 2025 09:41 AM IST

चंडीगढ़ । बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में बहुत से बदलाव होने लगते हैं।  हार्मोनल बदलाव, मीनोपॉज, और अन्य शारीरिक परिवर्तन महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवनशैली को प्रभावित करते हैं।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि आहार में कुछ छोटे बदलाव आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।  इसके लिए हम आपको बताएंगे वो 5 सीड्स जिसके नियमित सेवन से आप हेल्दी रह सकती हैं।   

अलसी के बीज

महिलाओं के लिए अलसी के बीज बहुत लाभदायक होते हैं।  इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, लिग्नांस और फाइबर होते हैं, जो दिल की सेहत और पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद हैं।  इसके अलावा यह आपके बालों और त्वचा के स्वास्थ्य में भी सुधार करते हैं।

चिया सीड्स

चिया सीड्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है।  जिसके सेवन से मांसपेशियां बहुत मजबूत होती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।  इसके अलावा चिया  सीड्स हार्मोनल बैलेंस में भी मदद करता है।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में जिंक और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसके सेवन से महिलाओं का हार्मोन संतुलित रहता है और प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है।

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज में  विटामिन ई, मैग्नीशियम और सेलेनियम होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने, बालों और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार, और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

तिल के बीज

तिल के बीज में  कैल्शियम, आयरन और विटामिन बी पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने, रक्त की कमी को दूर करने और ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करते हैं।  इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं और बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं।  इसके अलावा, तिल के बीज में फाइबर भी होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X