Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

हड्डियों को खोखला और बर्बाद कर देती हैं खाने की ये चीजें, आप भी जानें

Updated on Sunday, January 05, 2025 08:23 AM IST

चंडीगढ़  | कैल्शियम हमारी हड्डियों के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं बल्कि कैल्शियम हमारे दांतों के लिए, ब्लड प्रेशर के लिए, मसल्स के लिए और नर्वस सिस्टम के सही फंक्शन के लिए काफी जरूरी हो जाता है। अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है तो इसका सीधा असर आपकी हड्डियों पर देखने को मिलता है। कई बार आपकी हड्डियां तो कमजोर हो ही जाती हैं बल्कि इसके साथ ही आपको कई अन्य तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपकी हड्डियां अंदर से खोखली होने के साथ ही कमजोर भी हो जाती हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

चाय

अगर आप चाय का सेवन करते हैं वह भी काफी ज्यादा मात्रा में तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। चाय में कैफीन पाया जाता है जिस वजह से आपका शरीर कैल्शियम को अच्छी तरह से एब्जॉर्ब नहीं कर पाता है। चाय के ज्यादा सेवन से आपकी हड्डियों में मौजूद कैल्शियम कम हो जाता है और वे कमजोर भी हो जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां कमजोर न हों और हमेशा मजबूत बने रहे तो ऐसे में आपको चाय का सेवन करना कम कर देना चाहिए।

कोल्ड ड्रिंक

कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें हर दिन एक से दो बोतल कोल्ड ड्रिंक पी जाने की आदत होती है। लेकिन, जब आप इनका सेवन ज्यादा मात्रा में करने लगते हैं तो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। इस तरह के जो कोल्ड ड्रिंक होते हैं उनमें भरपूर मात्रा में फॉस्फोरिक एसिड पाया जाता है जो शरीर में कैल्शियम के एब्ज़ोर्प्शन को कम कर देते हैं। काफी लंबे समय तक ऐसा होते रहने से आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

केक और कुकीज

अगर आपको मीठी चीजें जैसे कि केक, कैंडीज या फिर कुकीज का सेवन करना काफी ज्यादा पसंद है तो समय रहते आपको सावधान हो जाना चाहिए। इस तरह की जो चीजें होती हैं उनमें शुगर और रिफाइंड कार्ब्स काफी भारी मात्रा में मौजूद होता है। अगर आप इन चीजों का सेवन काफी ज्यादा करते हैं तो इससे आपके शरीर को कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने में काफी परेशानी होती है। लंबे समय तक इन चीजों का सेवन करते रहने से आपकी हड्डियां अंदर से कमजोर हो सकती है।

अल्कोहल

शराब के सेवन से भी आपकी हड्डियां काफी कमजोर हो जाती हैं। शराब के सेवन से आपके शरीर को कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने में काफी परेशानी होती है। जब आप शराब का सेवन काफी ज्यादा करने लगते हैं तो ऐसे में आपकी हड्डियां पूरी तरह से खोखली होकर कमजोर हो जाती है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि छोटी सी टक्कर से आपकी हड्डियां टूट सकती है।

Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X