Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

जानें पीपल के पत्ते को उबालकर पीने के ये फायदे

Updated on Sunday, December 22, 2024 10:48 AM IST

चंडीगढ़ |  पीपल के पेड़ का आयुर्वेद में विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि पीपल के पत्ते, छाल, फल और जड़ें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। पीपल के पत्ते न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि इनका उपयोग स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। हालांकि आज हम आपको यहां पीपल के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से क्या लाभ मिलता है इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां हम आपको यह भी बताएंगे कि कैसे पीपल का पत्ता आपकी सेहत को बेहतर बना सकता है।

पीपल के पत्तों में होता औषधीय गुण

पीपल के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद टैनिन, फाइकोसाइनिन और फाइटोकेमिकल्स शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

पीपल के पत्ते को उबालकर पीने के हैं कई फायदे

  • दिल की सेहत को बनाता है बेहतर : पीपल के पत्ते हार्ट हेल्दी प्रोब्लम्स के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट की मांसपेशियों को मजबूती मिल सकती है।
  • पाचन तंत्र को सुधारना : पीपल के पत्तों का पानी पाचन में सुधार करता है। यह पेट की गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
  • इम्यूनिटी बढ़ाता है: पीपल के पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं।
  • डिटॉक्स के लिए उपयोगी: पीपल के पत्तों को उबाल कर पीने से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • तनाव और चिंता को कम करना :पीपल के पत्तों में ऐसे तत्व होते हैं जो मस्तिष्क को शांत करने में मदद करते हैं और तनाव को कम करने में प्रभावी हो सकते हैं।

पीपल के पत्तों का पानी कैसे करें तैयार

  • ताजे और हरे पीपल के 5-6 पत्ते लें।
  • पत्तों को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • एक बर्तन में 2-3 कप पानी डालें और उसमें पीपल के पत्ते डालकर उबालें।
  • इसे मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक उबालने के बाद छान लें।
  • पानी को गुनगुना करके पिएं।
Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X