Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

रोजाना खाली पेट नीम शॉट से पीने मिलेगी चमकदार त्वचा और भी कई फायदे

Updated on Sunday, December 01, 2024 12:41 PM IST

चंडीगढ़ । प्राचीन समय से नीम का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता रहा है। नीम में मौजूद गुण स्किन के लिए तो फायदेमंद हैं ही, पूरे शरीर को भी बहुत लाभ पहुंचाते हैं। आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा चमकदार और बेदाग दिखे। इसके लिए लड़कियां महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने लगती हैं। लेकिन अगर आप प्राकृतिक तरीकों से त्वचा को निखारना चाहती हैं, तो नीम की पत्तियों से बना शॉट आपके लिए एक बेस्ट है।

दरअसल, नीम  की पत्तियों में मौजूद एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को साफ करने और निखारने में मदद करते हैं। साथ ही कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को भी दूर करते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि आप नीम शॉट से कैसे ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-

नीम शॉट  एक हेल्दी ड्रिंक है, जिसे नीम की पत्तियों और अन्य प्राकृतिक चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। इसको पीने से हमारा शरीर डिटॉक्स होता है। ये स्किन को स्वस्थ बनाए रखने  में मदद करता है। अगर आप रोजाना सुबह-सुबह नीम शॉट पीते हैं तो आपकी स्किन पर गजब का ग्लो आ सकता है।

नीम शॉट बनाने की सामग्री

  • नीम की पत्तियां - 15 से 20
  • पुदीना - 5-6
  • शहद - 1 चम्मच
  • पानी - 1 गिलास
  • आधा नींबू

ऐसे बनाएं नीम शॉट

नीम और पुदीने को पानी से साफ कर लें। अब नीम और पुदीने में आधा गिलास पानी मिलाकर ब्लेंड कर लें। अब तैयार प्यूरी को छलनी की मदद से छान लें। इसके बाद इसमें बचा हुआ पानी, नींबू का रस और शहद मिलाएं। आपका नीम शॉट तैयार हो गया है। इसे तुरंत पिएं। ध्यान रहे कि इसे तुरंत बनाकर तुरंत पीना होता है।

नीम शॉट पीने का सही तरीका

नीम शॉट को खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। आप इसे सुबह-सुबह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ध्यान दें कि शुरुआत में इसका स्वाद कड़वा लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे आपको इसकी आदत हो जाएगी।

नीम शॉट पीने के फायदे

  • मुंहासों से परेशान लोगों को नीम शॉट जरूर पीना चाहिए। यह त्वचा को साफ और पिंपल-फ्री बनाने में मदद करेगा।
  • नीम शॉट्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • नीम और नींबू का मिश्रण त्वचा पर नेचुरल चमक लाता है।
  • नीम शॉट पीने से पाचन दुरुस्त रहता है।

नीम शॉट पीने से पहले ध्यान रखें ये बातें

  • गर्भवती महिलाओं या बच्चों को बिना डाॅक्टर की सलाह के नीम शॉट नहीं पीना चाहिए।
  • किसी प्रकार की एलर्जी होने पर इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से से सलाह लें।
  • इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X